पत्नी से हुआ विवाद, दो माह के बेटे को पटक कर मार डाला, शव को घर के पीछे दफनाया

Updated at : 05 Jun 2018 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी से हुआ विवाद, दो माह के बेटे को पटक कर मार डाला, शव को घर के पीछे दफनाया

आनंदपुर : चाईबासा जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के सौदा गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद नशे में अपने दो माह के बच्चे को पटक कर मार डाला. फिर उसके शव को घर के पीछे दफना दिया. पत्नी के बयान पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना बीते […]

विज्ञापन
आनंदपुर : चाईबासा जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के सौदा गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद नशे में अपने दो माह के बच्चे को पटक कर मार डाला. फिर उसके शव को घर के पीछे दफना दिया. पत्नी के बयान पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना बीते गुरुवार की है.
मनोज हड़िया के नशे में पत्नी सुकुरमनी के चरित्र पर लांछन लगाते हुए मारपीट करने लगा. इसके बाद रात में ही सुकुरमनी अपनी बेटी (दो वर्ष) को लेकर कड़ेदा गांव स्थित मायके चली गयी. तभी घर में सोये दो माह के बेटे अलबिस गुड़िया की नींद खुल गयी और वह रोने लगा. गुस्से में मनोज ने अलबिस को आंगन में पटक कर मार डाला. शनिवार को मनोज ससुराल पहुंचा और बच्चे को गाड़ने की बात बतायी.
इसके बाद सुकुरमनी रविवार को आनंदपुर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया. मामले को गंभीरता लेते हुए पुलिस ने दंडाधिकारी मनोज कुमार तिवारी की मौजूदगी में आरोपी के घर के पीछे दफनाये गये बच्चे के शव को गढ्ढे से निकाला.
आरोपी ने कहा : बेटा रोते-रोते मर गया
शनिवार को मनोज अपने ससुराल कड़ेदा गांव पहुंचा. उसने पत्नी से कहा कि तुम यहां चली आयी और बेटा रोते-रोते मर गया. उसे मैंने घर के पीछे दफना दिया. यह सुनकर सुकुरमनी भयभीत हो गयी और रविवार को आनंदपुर थाने में मामला दर्ज कराया.
इधर, देवघर में दो वर्षीय भतीजी को पटक कर मार डाला
देवघर. जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के खिजुरिया गांव में जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने नंदकिशोर यादव की दो वर्षीय पुत्री अंजनि कुमारी को पटककर मार दिया. मृत बच्ची के पिता नंदकिशोर ने कहा कि सुबह में वह खेत जोत रहा था, तभी चाचा व चचेरे भाई मना करने पहुंचे.
इस क्रम में खेत में ही उसे उनलोगों ने पीटा. मां कुंती देवी पहुंची, तो उसके साथ भी उन लोगों ने मारपीट की. बाद में उन लोगों ने पुत्री अंजनि को भी नहीं छोड़ा. उसे पटक कर मार दिया. नंदकिशोर ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्हीं लोगों ने मां के साथ मारपीट कर बांह भी तोड़ दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola