राज्य में पेयजल संकट, पत्थर धोने को चेकडैम बनाना गलत : सुदर्शन

बड़बिल : रोइड़ा पंचायत अंतर्गत पिछला घाट में सोना नदी पर टाटा स्टील की ओर से बनाये जा रहे चेकडैम का महानदी बचाओ आंदोलन के सुदर्शन दास ने भी विरोध किया है. सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान बड़बिल सिविल सोसाइटी के अशोक ठक्कर और महानदी बचाओ आंदोलन के सुदर्शन […]
बड़बिल : रोइड़ा पंचायत अंतर्गत पिछला घाट में सोना नदी पर टाटा स्टील की ओर से बनाये जा रहे चेकडैम का महानदी बचाओ आंदोलन के सुदर्शन दास ने भी विरोध किया है. सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान बड़बिल सिविल सोसाइटी के अशोक ठक्कर और महानदी बचाओ आंदोलन के सुदर्शन दास ने कहा कि पूरे ओड़िशा में पेयजल की समस्या है. वहीं टाटा स्टील अपनी खड़बंद माइंस प्रोजेक्ट का पत्थर धोने के लिए सोना नदी का पानी इस्तेमाल करना चाहती है. कंपनी ने इस परियोजना के लिए सरकारी विभागों को अंधेरे में रखा. कंपनी ने कुंदरू नाला पर परियोजना की अनुमति मांगी और निर्माण सोना नदी पर किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




