वेतन भुगतान को ठेकेदार व जेइ को ग्रामीणों ने घेरा
Updated at : 05 Jun 2018 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

अधूरी सड़क को जल्द गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने की भी की मांग बंदगांव : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बन रहे कराइकेला से बाउरीसाई होते हुए गोपालपुर सड़क में पिछले एक वर्ष से कार्य बंद है. इसको लेकर विभाग के जेइ अशोक कुमार सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान ठेकेदार द्वारा मजदूरी भुगतान […]
विज्ञापन
अधूरी सड़क को जल्द गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने की भी की मांग
बंदगांव : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बन रहे कराइकेला से बाउरीसाई होते हुए गोपालपुर सड़क में पिछले एक वर्ष से कार्य बंद है. इसको लेकर विभाग के जेइ अशोक कुमार सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे.
इस दौरान ठेकेदार द्वारा मजदूरी भुगतान नहीं करने से नाराज ग्रामीण मजदूरों ने ठेकेदार व जेइ का गांव में घेराव कर दिया एवं मजदूरी भुगतान करने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि बकाया मजदूरी का भुगतान किया जाये तथा अधूरे सड़क को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाये अन्यथा ग्रामीण सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे. कराइकेला मुखिया राजेंद्र मेलगांडी, उप मुखिया विनय कुमार महतो, आजसू नेता रामलाल मुंडा संग ठेकेदार व विभाग के जेइ
अशोक कुमार ने वार्ता कर मामले का निपटारा किया. ठेकेदार पप्पू साव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पांच दिनों के अंदर बकाया मजदूरी का भुगतान किया जायेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि दो दिनों के अंदर निर्माण कार्य भी चालू कर दिया जायेगा. मालूम हो कि इस सड़क का निर्माण कार्य छह अक्तूबर 2016 को प्रारंभ हुआ था, जबकि कार्य पूर्ण करने की अवधि पांच जुलाई 2017 थी.
लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है. मौके पर नटवर महतो, नरेंद्र महतो, आलोक प्रमाणिक, रबी महतो, पूर्णिमा महतो, उमा देवी, सरस्वती, निर्मल, निलकंठ महतो, धिरेन समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




