मवेशी से टकरा कर बाइक सवार तीन मजदूर घायल

Updated at : 02 Jun 2018 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
मवेशी से टकरा कर बाइक सवार तीन मजदूर घायल

गुवा : गुवा के हाथी चौक के पास अचानक सड़क पर आयी गाय से टकरा कर बाइक सवार तीन मजदूर घायल हो गये. घायलों में बाइक चालक बिजेंद्र दास, रसीद हंसीर व मनीष गोप शामिल है. घटना गुरुवार की रात करीब आठ बजे आरजेएम खदान सड़क पर घटी. जानकारी अनुसार तीनों मजदूर काम समाप्त कर […]

विज्ञापन

गुवा : गुवा के हाथी चौक के पास अचानक सड़क पर आयी गाय से टकरा कर बाइक सवार तीन मजदूर घायल हो गये. घायलों में बाइक चालक बिजेंद्र दास, रसीद हंसीर व मनीष गोप शामिल है. घटना गुरुवार की रात करीब आठ बजे आरजेएम खदान सड़क पर घटी. जानकारी अनुसार तीनों मजदूर काम समाप्त कर एक ही बाइक से गुरुवार रात घर लौट रहे थे. इसी दौरान हाथी चौक के पास एक गाय अचानक सड़क पर आ गयी. उसे बचाने के क्रम में बाइक गाय से टकरा गयी, जिससे तीनों गिर कर घायल हो गये. इस दौरान वहां से गुजर रहे खदान मजदूर रितिष पानीग्राही ने सभी को गुवा अस्पताल पहुंचाया. तीनों का इलाज गुवा अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola