बिहार पंचायत चुनाव: आठ नगरपालिकाओं में EO को किया गया तैनात, जानिए क्या मिली जिम्मेदारी

Updated at : 19 Mar 2026 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Panchayat Election EO deployed in eight municipalities

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Panchayat Election: बिहार में पंचायत चुनाव होना है. इसे लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है. चुनाव को देखते हुए आठ नगरपालिकाओं में ईओ को तैनात किया गया है. इससे पहले जिलों के डीएम को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी.

विज्ञापन

Bihar Panchayat Election: बिहार में पंचायत आम चुनाव 2026 की तैयारी चुनाव आयोग की तरफ से शुरू कर दी गई है. इस साल के नवंबर-दिसंबर में संभावना जताई जा रही है कि चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा. इसके पहले पूरी लंबी चुनावी प्रक्रिया को पूरी की जाएगी. इस बीच आठ नगरपालिकाओं में EO को तैनात कर दिया गया है.

EO को दी गई है ये जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार की आठ नगरपालिकाओं में होने वाले आम चुनाव और अन्य नगरपालिकाओं में उपचुनाव को लेकर वार्डवार वोटर लिस्ट का विखंडन तैयार करने के लिए निबंधन पदाधिकारी (इलेक्टोरल ऑफिसर) की तैनाती भी कर दी है.

आयोग ने संबंधित जिले के अनुमंडल दंडाधिकारी को उनके क्षेत्र के तहत पड़ने वाले नगरपालिकाओं या उसके भाग के लिए वार्डवार वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए निबंधन पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया है. जिन नगरपालिकाओं में आम चुनाव कराया जाना है उसमें नगर परिषद फुलवारीशरीफ, नगर परिषद दानापुर निजामत, नगर परिषद खगौल, नगर पंचायत महाराजगंज, नगर पंचायत सोनपुर, नगर पंचायत मदनपुर, नगर पंचायत जम्हौर और नगर पंचायत मधुबनी शामिल है.

जिलों के डीएम को मिली ये जिम्मेदारी

इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों में अधिकारियों की तैनाती का आदेश जारी कर दिया है. आयोग ने हर जिले के जिला दंडाधिकारी (DM) को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) के रूप में नामित कर दिया है. यानी अब जिले में पंचायत चुनाव कराने की पूरी जिम्मेदारी DM के कंधों पर होगी.

क्यों है इस बार का चुनाव खास?

इस बार का पंचायत चुनाव कई मायनों में खास होने वाला है. पहली बार बिहार में पंचायत चुनाव EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से कराए जाएंगे. अब तक इन चुनावों में बैलेट पेपर का इस्तेमाल होता था, लेकिन इस बार तकनीक का उपयोग किया जाएगा. यह बदलाव चुनाव प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और आसान बनाने के लिए किया जा रहा है.

Also Read: सीएम नीतीश आज मुंगेर-लखीसराय को देंगे 445 करोड़ का गिफ्ट, दोनों उपमुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन