एसीसी झींकपानी के राजंका लाइम स्टोन माइंस में लीज क्षेत्र से बाहर खनन करने का आरोप

झींकपानी : एसीसी झींकपानी के राजंका लाइम स्टोन माइंस में लीज क्षेत्र से बाहर खनन करने का आरोप रैयतों द्वारा लगाया जा रहा है. रैयतों का आरोप है कि कंपनी द्वारा रैयतों से लीज पर ली गयी 63.87 हेक्टेयर भूमि की अवधि समाप्त होने के बाद खनन किया जा रहा है. इसे लेकर मंगलवार को […]
झींकपानी : एसीसी झींकपानी के राजंका लाइम स्टोन माइंस में लीज क्षेत्र से बाहर खनन करने का आरोप रैयतों द्वारा लगाया जा रहा है. रैयतों का आरोप है कि कंपनी द्वारा रैयतों से लीज पर ली गयी 63.87 हेक्टेयर भूमि की अवधि समाप्त होने के बाद खनन किया जा रहा है. इसे लेकर मंगलवार को राजंका खदान के विवादित क्षेत्र में रैयतों ने खनन कार्य का विरोध किया. इस पर माइंस मैनेजर संदीप त्रिपाठी सीएसआर पदाधिकारी डॉ प्रणव कुमार आर्या व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे.
उन्होंने रैयतों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान उनकी व ग्रामीणों के बीच नोंक-झोंक होने की भी सूचना है. आखिर काफी समझाये जाने के बाद ग्रामीण वार्ता को तैयार हुए. इसके पश्चात कोंदोवा पीके जोजोसुवा में उनकी वार्ता हुई. वार्ता पर किसी तरह की सहमति नहीं बन पायी. इस दौरान कमल गोडसोरा, धर्म सिंह हेस्सा, कांडे गोडसोरा, जारगी हेस्सा, ब्रजमोहन गोडसोरा, सुखमती होनहागा, जयमती हेस्सा, सुनीता हेस्सा, पांडू होनहागा सहित काफी संख्या में रैयत व ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




