ePaper

टीएमएच में भर्ती बागुन सुंबरुई की तबीयत और बिगड़ी

Updated at : 26 May 2018 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
टीएमएच में भर्ती बागुन सुंबरुई की तबीयत और बिगड़ी

जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम के सबसे बुजुर्ग और कद्दावर कांग्रेस नेता बागुन सुंबरुई की तबीयत और बिगड़ गयी है. वह 24 दिन से जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती हैं. बागुन के पुत्र विमल सुंबरुई ने बताया कि वे लोग बागुन दा को एम्स ले जाने पर विचार कर रहे थे. लेकिन, उनकी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम के सबसे बुजुर्ग और कद्दावर कांग्रेस नेता बागुन सुंबरुई की तबीयत और बिगड़ गयी है. वह 24 दिन से जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती हैं.

बागुन के पुत्र विमल सुंबरुई ने बताया कि वे लोग बागुन दा को एम्स ले जाने पर विचार कर रहे थे. लेकिन, उनकी स्थिति और बिगड़ गयी, जिसकी वजह से उन्हें कहीं ले जाना संभव नहीं है.

विमल ने बताया कि डॉक्टरों ने बागुन को सीसीयू से न्यूरो वार्ड में शिफ्ट कर दिया है. बागुन के साथ अस्पताल में विमल के अलावा उनकी मां जया सुंबरुई और अशोक बारीक मौजूद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola