चक्रधरपुर में लगातार घट रहीं लूट की घटनाएं

Updated at : 25 May 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
चक्रधरपुर में लगातार घट रहीं लूट की घटनाएं

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में बीते मंगलवार की रात ही एक रेल कर्मचारी की पत्नी का हैंड बैग बाइक सवारों ने लूट लिया था. इसमें एक हजार रुपये व मोबाइल आदि था. इससे पूर्व भी रेलवे स्टेशन परिसर से बाइक सवारों ने ही कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है. प्रभात खबर के एजेंट सीताराम […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में बीते मंगलवार की रात ही एक रेल कर्मचारी की पत्नी का हैंड बैग बाइक सवारों ने लूट लिया था. इसमें एक हजार रुपये व मोबाइल आदि था. इससे पूर्व भी रेलवे स्टेशन परिसर से बाइक सवारों ने ही कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है. प्रभात खबर के एजेंट सीताराम झा से भी दस हजार रुपये लूट लिये गये थे. इंगलिश मीडियम स्कूल व रेलवे स्कूल मैदान के समीप भी लूट का घटनाएं हो चुकी हैं. बाइक के माध्यम से लूट की ये घटनाएं सबसे अधिक रेलवे फाटक के दक्षिणी भाग में हो रही है. रेलवे कॉलोनी को लुटेरों ने सॉफ्ट टारगेट बना लिया है क्योंकि इस क्षेत्र में चहल पहल कम होती है. सन्नाटा होने के कारण बाइक सवार लूट की घटना को अंजान देने के बाद आसानी से फरार हो जा रहा है.

बैंकों के बाहर नजर जमाये रखते हैं लुटेरे : चक्रधरपुर के तीन प्रमुख बैंक भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लुटेरा या फिर उसका साथी निगाह जमाये रखता है. पैसे निकाल कर अकेले जाने वाले या फिर महिलाओं पर इनकी नजर होती है. कई बार बैंक के बाहर ही लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. मौका नहीं मिलने पर रूपये निकासी करने वालों का पीछा किया जाता है और सन्नाटा वाली जगह पर लूट की घटना को अंजाम दिया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola