22 साल में कोयल नदी पर 7.5 करोड़ से पुल बनकर तैयार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2018 5:53 AM
आनंदपुर : मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग के सोदे में कोयल नदी पर 22 वर्षों के बाद पुल बनकर तैयार हो गया है. पुल के साथ अप्रोच रोड बन जाने के कारण छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है. इस पुल के बन जाने से रांची से मनोहरपुर प्रखंड की दूरी 50 किमी कम हो गयी […]
आनंदपुर : मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग के सोदे में कोयल नदी पर 22 वर्षों के बाद पुल बनकर तैयार हो गया है. पुल के साथ अप्रोच रोड बन जाने के कारण छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है. इस पुल के बन जाने से रांची से मनोहरपुर प्रखंड की दूरी 50 किमी कम हो गयी है. इसके अलावा गोइलकेरा, जगन्नाथपुर प्रखंड के लोग भी नये पुल से सोदे, रानिया भाया तोरपा से रांची तक पहुंचेंगे. पहले बानो,बसिया भाया कोलेबिरा रांची की दूरी तय करनी पड़ती थी. नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में पुल, सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण स्थानीय निवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था .
स्थानीय लोग छोटे नाव के सहारे कोयल नदी पार करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










