नोवामुंडी में सड़क किनारे गिरकर घायल हुआ युवक, इलाज जारी

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Noamundi News: जेटेया थाना क्षेत्र के कोटगढ़-दुधविला मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में सरबिल गांव निवासी 18 वर्षीय दुर्गा पुरती घायल हो गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट
Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी से दुर्घटना में एक युवक के घायल होने की खबर सामने आई है. नोवामुंडी के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटगढ दुधविला मोड़ के पास पुलिया के निकट एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक दुर्गा पुरती घायल हो गया.
सड़क किनारे गुजरने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार सरबिल गांव का निवासी दुर्गा पुरती सड़क किनारे किसी कार्य से गुजर रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह को दी.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नोवामुंडी स्थित टीएमएच की एंबुलेंस को मौके पर भेजा. पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिलाते हुए बिना देर किए अस्पताल पहुंचाया.
युवक का इलाज जारी
स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की. फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम
यह भी पढ़ें: Ranchi: नियुक्ति के बाद भी स्टेट बार काउंसिल को देना होगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










