चाईबासा: करंट से बच्ची झुलसी

चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संकोसाई में करंट लगने से 12 वर्षीया बच्ची जनवरी सुंडी जल गयी. उसका दायां हाथ झुलस गया है. गंभीर रूप से जली हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है. सूचना के मुताबिक जनवरी के घर […]
चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संकोसाई में करंट लगने से 12 वर्षीया बच्ची जनवरी सुंडी जल गयी. उसका दायां हाथ झुलस गया है. गंभीर रूप से जली हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है. सूचना के मुताबिक जनवरी के घर में आयी बिजली का तार उसके आंगन में झूल रहा था. शाम चार बजे वह उक्त तार को ऊंचा कर रही थी तभी तार में लगे कट के संपर्क में आने से उसे जोरदार करंट लगने से वह नीचे गिर गयी. घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था. बाद में परिजनों को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने उसका घरेलू इलाज किया तथा रात साढ़े सात बजे वे उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




