वोकेशनल पाठ्यक्रम के नीति निर्धारण के लिए केयू में स्टेच्यूट कमेटी की बैठक

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के चाईबासा स्थित मुख्यालय में मंगलवार को स्टेच्यूट कमेटी की बैठक हुई. इसमें विवि में वोकेशनल पाठ्यक्रम के संचालन के लिए नीति निर्धारण पर चर्चा की गई. बैठक में तय किया गया कि यूजीसी के मापदंड के अनुसार विवि विभिन्न वोकेशनल कोर्स का संचालन करेगा. इसमें रोजगार परक संभावनाओं को ध्यान […]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के चाईबासा स्थित मुख्यालय में मंगलवार को स्टेच्यूट कमेटी की बैठक हुई. इसमें विवि में वोकेशनल पाठ्यक्रम के संचालन के लिए नीति निर्धारण पर चर्चा की गई. बैठक में तय किया गया कि यूजीसी के मापदंड के अनुसार विवि विभिन्न वोकेशनल कोर्स का संचालन करेगा. इसमें रोजगार परक संभावनाओं को ध्यान में रखकर नये पाठ्यक्रम की शुरुआत की जायेगी. वोकेशनल कमेटी में शामिल पदाधिकारियों के अधिकारों का भी निर्धारण किया गया. बैठक में कुलपति डॉ. प्रो. शुक्ला माहांती, प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. रणजीत कुमार सिंह सहित विवि में तमाम पदाधिकारी शामिल हुए. नये सत्र में संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




