सड़क पार कर रहे युवक की बाइक के धक्के से मौत

Updated at : 14 May 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे युवक की बाइक के धक्के से मौत

चाईबासा : झींकपानी के चोया गांव में शनिवार की शाम पांच बजे सड़क पार कर रहे युवक की बाइक के धक्के से मौत हो गयी. राजनगर थानांतर्गत चंदनखिरी गांव का मिथुन कुम्हार अपने ससुराल में आयोजित शादी समारोह में गया था. बाइक चालक मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़ा लगिया गांव का है. मिथुन की पत्नी डेढ़ […]

विज्ञापन

चाईबासा : झींकपानी के चोया गांव में शनिवार की शाम पांच बजे सड़क पार कर रहे युवक की बाइक के धक्के से मौत हो गयी. राजनगर थानांतर्गत चंदनखिरी गांव का मिथुन कुम्हार अपने ससुराल में आयोजित शादी समारोह में गया था. बाइक चालक मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़ा लगिया गांव का है. मिथुन की पत्नी डेढ़ माह से मायके में रह रही है.

पत्नी ने ऑपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया है. जानकारी के अनुसार मिथुन कुम्हार शनिवार को अपने ससुराल गया था. उसकी पत्नी और बच्चे वहीं थे. वह पास की दुकान में गुटखा खरीदने गया था. सड़क पार करने के समय तेज गति से बाइक चला रहे युवक ने धक्का मार दिया. दोनों सड़क पर गिर गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को चाईबासा के क्लिनिक में पहुंचाया. मिथुन की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने टीएमएच जमशेदपुर रेफर कर दिया. टीएमएच पहुंचने के पूर्व रास्ते में मिथुन ने दम तोड़ दिया. रात को ही परिजन शव चाईबासा ले आये. रविवार को पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. बाइक जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola