Chatra: भेड़ीफॉर्म डैम में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Updated at : 19 Mar 2026 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
Chatra News

डैम से शव को बाहर निकालते स्थानीय लोग.

Chatra: भेड़ी फॉर्म डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है. युवक अपने तीन दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था. नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और फिर डूब गया. स्थानीय लोगों ने युवक की पहचान बूढ़ीगांव निवासी के रूप में की है.

विज्ञापन

Chatra: सदर थाना क्षेत्र के भेड़ीफॉर्म डैम में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कान्हाचट्टी प्रखंड के बूढ़ीगढ़ा गांव निवासी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवक अपने तीन साथियों के साथ डैम में नहाने आया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और अचानक डूबने लगा. साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में काफी नीचे चला गया और कुछ समय के लिए गायब हो गया.

स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया शव

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक का शव डैम से बाहर निकाला गया. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है.

ये भी पढ़ें…

नीरज कुमार बने रांची के डिप्टी मेयर, महापौर रोशनी खलखो ने लिया शपथ

अनिश हत्याकांड: वारदात के 12 दिन बाद भी खाली हाथ चतरा पुलिस, परिजन परेशान

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola