सीसीटीवी से सीकेपी में होगी निगरानी जबरन रंग लगाया, तो होगी कार्रवाई

चाईबासा : होली पर्व में सुरक्षा को लेकर संवेदनशील चक्रधरपुर शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. आवश्यकता के अनुसार और लगाये जायेंगे. चक्रधरपुर व जगन्नाथपुर के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रहेगी. वहीं सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रहेगी. अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी. समूह संचालक अपने स्तर से व्हाट्सएप्प के सदस्यों को […]
चाईबासा : होली पर्व में सुरक्षा को लेकर संवेदनशील चक्रधरपुर शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. आवश्यकता के अनुसार और लगाये जायेंगे. चक्रधरपुर व जगन्नाथपुर के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रहेगी. वहीं सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रहेगी. अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी. समूह संचालक अपने स्तर से व्हाट्सएप्प के सदस्यों को सचेत करें.
अफवाह फैलाने वालों की सूचना 100 नंबर पर दें. उक्त आदेश मंगलवार को समाहरणालय सभा कक्ष में विधि व्यवस्था के लेकर हुई बैठक में डीसी अरवा राजकमल ने दिया. उपायुक्त ने प्रशासन को संदेहास्पद लोगों को नोटिस तामिला कराने को कहा. किसी को जबरदस्ती अबीर, गुलाल, रंग नहीं लगाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




