दुर्घटनाएं रोकने को स्कूल व कॉलेजों में होगी काउंसलिंग: अरवा राजकमल

चाईबासा : जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये स्कूल व कॉलेजों में नियमित रूप से काउंसलिंग प्रोग्राम चलाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करें. उक्त निर्देश उपायुक्त अरवा राजकमल ने मंगलवार को समाहरणालय कक्ष में हुई सड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक में दिये. बैठक में झींकपानी थाना के समीप, तांबो चौक व अन्य दुर्घटना […]
चाईबासा : जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये स्कूल व कॉलेजों में नियमित रूप से काउंसलिंग प्रोग्राम चलाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करें. उक्त निर्देश उपायुक्त अरवा राजकमल ने मंगलवार को समाहरणालय कक्ष में हुई सड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक में दिये. बैठक में झींकपानी थाना के समीप, तांबो चौक व अन्य दुर्घटना वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाने. हाटगम्हरिया मुख्य बाजार (एनएच मार्ग) के आसपास अतिक्रमण हटाने, बंदगांव मार्ग में माइल स्टोन लगाने को कहा गया. सड़कों के गड्ढों की मरम्मत करने व बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का का निर्देश पेट्रोल पंप संचालकों को दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




