नशे में युवक ने पत्नी से कहासुनी के बाद लगायी फांसी

Updated at : 27 Feb 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
नशे में युवक ने पत्नी से कहासुनी के बाद लगायी फांसी

मुफस्सिल थानांतर्गत पाताहातु गांव की घटना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा चाईबासा : शराब पीकर घर आये पति से पत्नी का किसी बात लेकर कहासुनी हो गयी. इसके बाद पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना मुफस्सिल थानांतर्गत पाताहातु गांव में रविवार रात की है. पुलिस ने शव को […]

विज्ञापन

मुफस्सिल थानांतर्गत पाताहातु गांव की घटना

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
चाईबासा : शराब पीकर घर आये पति से पत्नी का किसी बात लेकर कहासुनी हो गयी. इसके बाद पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना मुफस्सिल थानांतर्गत पाताहातु गांव में रविवार रात की है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. पाताहातु गांव में मागे पर्व चल रहा है. रविवार की शाम अर्जुन गोप (44) नशे में घर पहुंचा. उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. अर्जुन ने रसोईघर के पास कमरे में रात करीब साढ़े 9 बजे प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा ली.
रात करीब साढ़े दस बजे पत्नी पानी पीने के लिए रसोईघर गयी तो पति को फंदे से झूलता देखा. आसपास के लोगों को जानकारी देकर पति को नीचे उतारी. तबतक में उसकी मौत हो चुकी थी. सोमवार की सुबह ग्रामीण मुंडा सुनील देवगम ने पुलिस को सूचना दी. पत्नी लक्ष्मी गोप ने बताया कि वह पाताहातु गांव के पास चौक पर सब्जी बेचती है. रविवार शाम करीब छह बजे सब्जी बेचकर घर गयी. शाम करीब आठ बजे खाना खाकर सभी अपने कमरे में सोने चले गये. रात के करीब साढ़े दस बजे आंधी-तूफान आने पर नींद खुल गयी. प्यास लगने पर रसोईघर गयी, तो पति को झूलते देखा. पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति के साथ किसी तरह का झगड़ा नहीं हुआ है. वह उसकी दूसरी पत्नी है. पहली पत्नी ने दूसरी शादी कर ली. दूसरी पत्नी लक्ष्मी गोप की एक बच्ची है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola