मझगांव : डायन-बिसाही के संदेह में दंपती की कर दी हत्या
Updated at : 26 Jan 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी मझगांव पुलिस मझगांव : डायन बिसाही के संदेह में मझगांव थानांतर्गत बलियापोसी पंचायत के नुवागांव निवासी रसिका पिंगुवा व उसकी पत्नी सुकांति की हत्या किये जाने की बात सामने आयी है. पुलिस ने गुरुवार सुबह दंपती का शव खोज निकाला. दोनों का शव घर से दो […]
विज्ञापन
फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी मझगांव पुलिस
मझगांव : डायन बिसाही के संदेह में मझगांव थानांतर्गत बलियापोसी पंचायत के नुवागांव निवासी रसिका पिंगुवा व उसकी पत्नी सुकांति की हत्या किये जाने की बात सामने आयी है. पुलिस ने गुरुवार सुबह दंपती का शव खोज निकाला. दोनों का शव घर से दो किमी दूर कुमारडुंगी थानांतर्गत भोड़ा पंचायत के आमड़ा नदी के पास से मिला है, जिसे नदी के मिट्टी-बालू के नीचे दबाया गया था. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. प्राथमिक जांच में दोनों की डायन-बिसाही के संदेह में हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है. उधर, इस हत्या के नामजद आरोपी अब भी फरार हैं. घटना के चश्मदीद गवाह नुवागांव निवासी सीनी माई पिंगुवा ने बताया कि 23 जनवरी को उसका बेटा रसिका पिंगुवा व उसकी पत्नी सुकांति खैरपाल हाट गये थे,
जहां से दोनों गांव के दिलीप पिंगुवा के साथ रात आठ बजे लौटे. लौटने के बाद तीनों घर के गोहाल में आग तापते हुए बात करने लगे. उसी समय गढ़केसना गांव के रंजीत उर्फ करपू पिंगुवा अपने दो साथियों, नंदी राम पिंगुवा व अन्य एक के साथ वहां पहुंचा, जबकि कुछ अन्य लोग आंगन में छिपे हुए थे. करपू के हाथ में रॉड जबकि उसके दो साथियों के हाथ में डंडा था. तीनों ने रसिका पिंगुवा को मारना शुरू कर दिया. इस बीच मौका पाकर दिलीप पिंगुवा वहां से भाग निकला. इसके बाद तीनों रसिका को आंगन की ओर ले गये. बीच-बचाव करने पहुंची सुकांति को आंगन में छिपे लोगों ने पकड़ लिया तथा उसकी भी पिटाई शुरू कर दी. इसी बीच किसी ने सोलर लाइट को बंद कर दिया तथा अंधेरे में पति-पत्नी को घसीटते हुए ले गये. उधर मामले की सूचना मिलने पर जांच में जुटी पुलिस को करीब एक किमी तक खून के धब्बे मिले, लेकिन उसके बाद कोई निशान नहीं मिल रहा था. पुलिस संदेह के आधार पर उसी रास्ते पर एक किमी आगे तक खोजते गयी. बाद में शक के आधार पर अमडा नदी के पास खोजबीन करने पर एक जगह मिट्टी-बालू से दबा कर रखे गये दोनों के शव बरामद हुए. पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




