रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ट्रेलर साढ़े चार घंटा आवागमन बाधित

Updated at : 09 Jan 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ट्रेलर साढ़े चार घंटा आवागमन बाधित

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में झींकपानी-तालाबुरू रेलवे क्रॉसिंग के अप व डाउन लाइन के बीच 18 चक्का गिट्टी लदा ट्रेलर वाहन फंस गया. इससे साढ़े चार घंटे तक डांगुवापोसी रेलखंड में रेल व सड़क यातायात बाधित रहा. यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है. झींकपानी-तालाबुरु के बीच किमी संख्या 330/12-14 में 18 […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में झींकपानी-तालाबुरू रेलवे क्रॉसिंग के अप व डाउन लाइन के बीच 18 चक्का गिट्टी लदा ट्रेलर वाहन फंस गया. इससे साढ़े चार घंटे तक डांगुवापोसी रेलखंड में रेल व सड़क यातायात बाधित रहा. यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है. झींकपानी-तालाबुरु के बीच किमी संख्या 330/12-14 में 18 चक्का ट्रेलर फंस गया. इससे अप व डाउन रेल लाइन जाम हो गया. सड़क मार्ग से आवागमन भी बंद हो गया. झींकपानी-तालाबुरु रेलखंड पर रेल यातायात ठप हो गया.

रेल मार्ग पर मालगाड़ियां जगह-जगह रोक दी गयी. इससे चक्रधरपुर व डांगुवापोसी में चार-चार हुटर बजाये गये. क्रेन घटना स्थल के लिये भेजा गया. इसके बाद करीब सोमवार सुबह 3.30 बजे रेल क्रॉसिंग से ट्रेलर गाड़ी को हटा लिया गया. जिसके बाद रेल यातायात शुरू हुआ. इस दौरान केवल मालगाड़ियां प्रभावित रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola