लैपटॉप के चार्जर से आखिर फोन कैसे चार्ज हो जाता है? जानें यह सेफ है या नहीं

Updated at : 21 Mar 2026 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
how laptop charger charges phone

लैपटॉप के चार्जर से चार्ज होता फोन (Photo: AI Generated)

फोन की बैटरी खत्म होने पर लैपटॉप चार्जर असली बचाव बन कर सामने आता है. अगर चार्जर और फोन दोनों Power Delivery सपोर्ट करते हैं, तो चार्जिंग सेफ और स्मार्ट तरीके से होती है. फोन अपने अनुसार पावर खींचता है, इसलिए हाई-वाटेज चार्जर से भी स्लो नहीं होता.

विज्ञापन

फोन की बैटरी खत्म होना और वो भी बिल्कुल गलत समय पर ये चीज लगभग हर किसी के साथ होता है. और अगर चार्जर भी पास में नहीं है, तो अक्सर लैपटॉप का चार्जर ही आखिरी उम्मीद लगती है. कई लोग यही करते हैं, खासकर क्योंकि आजकल के ज्यादातर स्मार्टफोन और लैपटॉप में USB-C पोर्ट होता है. इससे सब कुछ बहुत आसान लगने लगता है.

तभी एक सवाल सामने आ जाती है कि क्या अपने फोन को लैपटॉप के चार्जर चार्ज करना सेफ है? लैपटॉप के चार्जर आमतौर पर ज्यादा पावर देते हैं, इसलिए बैटरी डैमेज और लंबे समय के असर को लेकर यूजर्स थोड़े परेशान रहते हैं. लेकिन अगर आप समझ लें कि USB-C चार्जिंग कैसे काम करती है और डिवाइस पावर मैनेजमेंट कैसे करता है, तो सही फैसला लेना आसान हो जाता है. तो आइए जानते हैं, फोन को लैपटॉप चार्जर से चार्ज करने से पहले आपको क्या-क्या जानना चाहिए.

फोन में लैपटॉप का चार्जर कैसे काम करता है?

आजकल के स्मार्टफोन और लैपटॉप में ज्यादातर USB-C पोर्ट होते हैं, जो USB Power Delivery (USB-PD) जैसे यूनिवर्सल चार्जिंग स्टैंडर्ड को सपोर्ट करते हैं. इसका मतलब ये है कि अगर आपका फोन और लैपटॉप चार्जर दोनों USB-C और पावर डिलीवरी सपोर्ट करते हैं, तो आप अपने फोन को आसानी से और सेफ तरीके से लैपटॉप चार्जर से भी चार्ज कर सकते हैं.

फोन को लैपटॉप चार्जर से चार्ज करना सेफ है?

फोन को लैपटॉप चार्जर से चार्ज करना आमतौर पर सेफ माना जाता है, बस कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सबसे पहले, ये देख लें कि आपका फोन और चार्जर दोनों USB-C Power Delivery (PD) को सपोर्ट करते हों. इससे दोनों डिवाइस एक-दूसरे से सही तरीके से ‘बात’ कर पाएंगे और चार्जिंग सेफ रहेगी.

दूसरा, चार्जर ऐसा होना चाहिए जो अपने पावर आउटपुट को अपने आप फोन की जरूरत के अनुसार एडजस्ट कर सके. और हां, हमेशा सर्टिफाइड या ओरिजिनल केबल का ही इस्तेमाल करें.

फिर भी, आजकल के स्मार्टफोन इतने स्मार्ट बने हैं कि वो हाई-वाटेज चार्जर को भी बढ़िया से हैंडल कर लेते हैं. यानी अगर आप अपना फोन 65W या 100W वाले लैपटॉप चार्जर से लगाते भी हैं, तो आपका फोन उतनी ही पावर खींचेगा जितनी उसे असल में चाहिए. इस तरह चार्जिंग सेफ और इफिशिएंट दोनों बनी रहती है.

लैपटॉप का चार्जर स्मार्टफोन को स्लो कर देगा?

असल में, चार्जर सिर्फ आपके फोन की बैटरी को पावर सप्लाई करता है. यह आपके फोन की प्रोसेसर, RAM या ऐप्स पर कोई असर नहीं डालता. अब स्मार्टफोन इस तरह डिजाइन किए जाते हैं कि वे पावर को सेफ तरीके से मैनेज करें. कुछ मामूली बदलाव महसूस हो सकते हैं. अगर फोन चार्ज होते समय हल्का गर्म हो जाए, तो यह अपने आप परफॉरमेंस को थोड़ी देर के लिए स्लो कर सकता है, ताकि हीट कंट्रोल हो सके.

यह भी पढ़ें: क्यों अब नए स्मार्टफोन्स में हेडफोन जैक नहीं मिलता? जानें कारण

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola