पटना में लिव-इन में रह रही लड़की ने किया सुसाइड, मरने से पहले बजाया तेज म्यूजिक, क्या कर रहा था बॉयफ्रेंड?

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna Suicide News: पटना के कृष्णापुरी इलाके में 26 साल की युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी. वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी और बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहती थी.

विज्ञापन

Patna Suicide News: पटना के कृष्णापुरी इलाके में एक 26 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी और अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही थी. यह घटना श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह पथ की एक गली की है. शुक्रवार रात करीब 11 बजे युवती अपने कमरे में थी, जबकि उसका बॉयफ्रेंड पीयूष अपने कमरे में था. पीयूष के मुताबिक, दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर चैट कर रहे थे. इसी दौरान युवती ने अपने कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक बजाना शुरू कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दरवाजा नहीं खुला, तो तोड़ना पड़ा

पीयूष ने बताया कि उसने चैट के जरिए कई बार आवाज कम करने को कहा, लेकिन युवती ने कोई जवाब नहीं दिया. जब वह दरवाजे पर पहुंचा, तो अंदर से कोई रिएक्शन नहीं मिला. आखिरकार उसे दरवाजा तोड़ना पड़ा. अंदर का दृश्य देखकर वह सन्न रह गया. युवती फंदे से लटकी हुई थी.

एक साल से रिलेशन, शादी की थी तैयारी

घटना के बाद पीयूष ने तुरंत युवती को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पीयूष ने पुलिस को बताया कि दोनों पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे और जल्द ही शादी करने वाले थे. दोनों के परिवारों की मुलाकात भी एक-दो दिन में होने वाली थी. युवती इसी सप्ताह रेलवे की परीक्षा देने वाली थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी.

कोचिंग से शुरू हुई थी लव स्टोरी

दोनों की मुलाकात पटना में कोचिंग के दौरान हुई थी. बाद में पता चला कि दोनों भागलपुर के रहने वाले हैं, जिससे नजदीकियां बढ़ीं. पहले लड़का किराए के फ्लैट में रहता था और लड़की अलग रहती थी, लेकिन बाद में दोनों साथ रहने लगे.

परिजन पहुंचे पटना

घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के पिता, जो पूर्व मुखिया बताए जा रहे हैं, अन्य परिजनों के साथ पटना पहुंचे. फिलहाल उन्होंने इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने से इनकार किया है.

पुलिस क्या कह रही है?

सचिवालय SDPO-2 साकेत कुमार ने बताया कि सुबह घटना की सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवती को अस्पताल ले जाया जा चुका था. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों के बयान और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: CBI ने NEET छात्रा के मामा से की पूछताछ, वकील बोले- दोषियों से कब होंगे सवाल?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन