मालुका-डांगुवापोसी थर्ड रेल लाइन का स्पीड ट्रायल आज
Updated at : 09 Jan 2018 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त सुदर्शन नायक का चक्रधरपुर रेल मंडल का दौरा आज चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसावां-डांगुवापोसी रेलखंड के बीच मालुका-डांगुवापोसी थर्ड लाइन का स्पीड ट्रायल 9 जनवरी को किया जायेगा. इसको लेकर रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) सुदर्शन नायक चक्रधरपुर रेल मंडल का दौरा करेंगे. सुबह 5 बजे सीआरएस […]
विज्ञापन
रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त सुदर्शन नायक का चक्रधरपुर रेल मंडल का दौरा आज
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसावां-डांगुवापोसी रेलखंड के बीच मालुका-डांगुवापोसी थर्ड लाइन का स्पीड ट्रायल 9 जनवरी को किया जायेगा. इसको लेकर रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) सुदर्शन नायक चक्रधरपुर रेल मंडल का दौरा करेंगे. सुबह 5 बजे सीआरएस व रेल अधिकारियों की टीम टाटानगर से डांगुवापोसी स्पेशल ट्रेन से रवाना होंगे. सुबह 8.30 से 13 बजे तक सीआरएस द्वारा थर्ड लाइन का मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया जायेगा. जबकि डांगुवापोसी से मालुका स्पीड ट्रायल किया जायेगा. 12 कोच के इंस्पेक्शन स्पेशल ट्रेन में चक्रधरपुर रेल मंडल के प्रबंधक छत्रसाल सिंह व सभी वरीय अधिकारी एवं एसएलआर/ एसएलआरडी कोच में ग्रुप डी कर्मचारी होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




