अधूरे घर की खुली खिड़की से घुसे चोर, ले उड़े Rs 40 हजार

Updated at : 05 Oct 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
अधूरे घर की खुली खिड़की से घुसे चोर, ले उड़े Rs 40 हजार

चक्रधरपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए रखे 40 हजार रुपये पर चोरों ने हाथ साफ कर लिये. घटना मंगलवार रात वार्ड-15 कर्बला चौक की है. बुधवार को घटना की जानकारी पीड़ित लाभुक फरीदा खातून ने चक्रधरपुर थाने को दी.मामले पर छानबीन करते हुए पुलिस ने शक के आधार पर एक […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए रखे 40 हजार रुपये पर चोरों ने हाथ साफ कर लिये. घटना मंगलवार रात वार्ड-15 कर्बला चौक की है. बुधवार को घटना की जानकारी पीड़ित लाभुक फरीदा खातून ने चक्रधरपुर थाने को दी.मामले पर छानबीन करते हुए पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. घटना के संबंध में फरीदा ने बताया कि पीएमएवाइ के तहत अधूरे आवास को पूरा करने के लिए बैंक से 40 हजार रुपये निकाल कर घर में रखी थी.

घर अर्द्धनिर्मित होने के कारण चारों तरफ से खिड़की खुली हुई है.इसी का फायदा उठाते हुए मंगलवार रात करीब दो बजे अज्ञात चोर खिड़की के रास्ते घर में घुसे और नकद 40 रुपये समेत एक मोबाइल व एक अंगूठी की चोरी कर ली. इसी बीच जब जब नींद खुली, तो शोर मचाने पर चोर खिड़की से ही कूद कर भाग निकले. घटना की जानकारी थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी होने पर एएसआइ पन्ना लाल महथा ने घटना स्थल का मुआयना किया. साथ ही शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

अज्ञात चोरों के खिलाफ चलेगा अभियान : थाना प्रभारी: थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने बताया कि घर में चोरी की शिकायत मिली है. शक के आधार पर एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अभियान चला कर अज्ञात चोरों की धर पकड़ की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola