ये 5 स्कूटर जिन्होंने भारतीय सड़कों पर किया राज, आज भी लोग करते हैं याद

Updated at : 24 Mar 2026 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
Top 5 Iconic Scooters

आइकोनिक स्कूटर्स (Photo: Canva)

Top 5 Iconic Scooters: भारत में स्कूटर्स सिर्फ सवारी नहीं, बल्कि हर घर की जरूरत रहे हैं. समय के साथ कई मॉडल आए-गए, लेकिन कुछ स्कूटर्स ने ऐसा असर छोड़ा कि आज भी लोग उन्हें याद करते हैं. आइए आपको उन आइकोनिक स्कूटर्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Top 5 Iconic Scooters: फैमिली और डेली कम्यूटर सेगमेंट में स्कूटर्स ने भारतीय दोपहिया बाजार में हमेशा खास जगह बनाई है. ये सिर्फ सफर का जरिया नहीं हैं, बल्कि आराम, सुविधा और किफायती ऑप्शन भी देते हैं. और यही वजह है कि आज भी कई आइकोनिक स्कूटर्स हमें याद हैं, जिन्होंने इस सेगमेंट को पूरी तरह बदल दिया. दशकों में, स्कूटर का सफर काफी बदल चुका है. लेकिन कुछ मॉडल ऐसे भी हैं, जो भारतीय स्कूटर मार्केट में आज भी अपनी अलग पहचान रखते हैं. आइए जानते हैं  उनके बारे में.

Bajaj Chetak

बजाज चेतक का नाम सुनते ही पुराने जमाने की यादें ताजा हो जाती हैं. महाराणा प्रताप के घोड़े के नाम पर रखा गया ये स्कूटर दशकों तक भारतीय सड़कों पर राज करता रहा. इसकी मजबूत मेटल बॉडी, भरोसेमंद इंजन और प्रैक्टिकल डिजाइन ने इसे परफेक्ट चॉइस बना दिया. मजेदार बात ये है कि आज भी कई पुराने चेतक स्कूटर्स सड़क पर दौड़ते हुए दिखाई देते हैं, जो इसकी मजबूती का सबूत हैं. अब ये स्कूटर इलेक्ट्रिक वर्जन में लौट आया है और भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले EV स्कूटर्स में से एक बन चुका है.

Lambretta (Vijay Super) 

अगर आप इंडिया के क्लासिक स्कूटर्स की बात करें, तो Lambretta का नाम सबसे ऊपर आता है. इसे यहां Vijay Super के नाम से जाना जाता था. यह स्कूटर Scooter India Limited (SIL), लखनऊ में, इटैलियन ब्रांड की लाइसेंसिंग के तहत बनता था. इसकी 150cc 2-स्ट्रोक इंजन और 4-स्पीड गियरबॉक्स इसे उस जमाने का दमदार और भरोसेमंद स्कूटर बनाते थे. 1970s और 1980s में इसकी पॉपुलैरिटी चरम पर थी. 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्यों को यही स्कूटर गिफ्ट किया गया था.

Kinetic Honda

1990 के दशक में, जब मॉडर्न स्कूटर्स का जमाना अभी आया ही नहीं था, तब Kinetic Honda खासकर महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर था. इसकी सबसे बड़ी खासियत थी फ्लैट फ्लोरबोर्ड डिजाइन, जो बाद में हर स्कूटर का स्टैंडर्ड बन गया.

छोटा, कॉम्पैक्ट और यूजर फ्रेंडली डिजाइन इसे रोजमर्रा की कम्यूटिंग के लिए बेहद प्रैक्टिकल बनाता था. हालांकि Kinetic और Honda के अलग होने के बाद ये मॉडल धीरे-धीरे फेड हो गया. लेकिन अब ये ब्रांड इलेक्ट्रिक अवतार में लौट आया है.

TVS Pep+

TVS Pep+ ने खासकर यंग राइडर्स और महिलाओं को काफी अट्रैक्ट किया था. ये हल्का था, चलाने में आसान था और इसका मजेदार, यंग और स्टाइलिश डिजाइन जो इसे अलग पहचान देता था. सच कहें तो, Pep+ ने छोटे स्कूटर की डिजाइन का एक नया बेंचमार्क सेट किया. महिलाओं के बीच ये बहुत ही पॉपुलर रहा.

इसमें 87.8 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन और 4.2 लीटर का फ्यूल टैंक था, जो बेहतरीन माइलेज देता था. अक्सर इसे ladies’ scooty कहा जाता था, क्योंकि इसका एर्गोनॉमिक और स्टाइलिंग महिलाओं के लिए परफेक्ट थी. हालांकि, 2023 में इसे डिस्कन्टिन्यू कर दिया गया और TVS Zest ने इसकी जगह ले ली.

Honda Activa

2001 में लॉन्च होने के बाद इसने सुविधा और आराम की नई मिसाल पेश कर दी. उस समय जब ज्यादातर लोग कम्यूटर बाइक्स पर भरोसा कर रहे थे, Activa ने लोगों की पसंद ही बदल दी. इसकी सबसे खास बात थी कि इसे पुरुष हों या महिला, सभी पसंद करते हैं. डिजाइन, परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकलिटी के मामले में Activa ने सच में नए स्टैंडर्ड सेट किए. और दिलचस्प बात ये है कि आज भी ये स्कूटर मार्केट में सबसे आगे है, लाखों में बिक रहा है और अपनी लीडरशिप बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: 1,948cc का इंजन, कीमत सिर्फ ₹5 लाख, क्या आपको पता है भारत की पहली SUV कार का नाम?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola