केयू का पहला सीनेट चुनाव छह नवंबर को

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में पहला सीनेट चुनाव आगामी छह नवंबर को होगा. विवि प्रशासन ने इसपर मुहर लगा दी है. 10 अंगीभूत कॉलेजों व पीजी विभाग में सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक मतदान होगा. वहीं शाम चार बजे से देर शाम तक मतगणना होगी. 13 पदों पर चुनाव होना है. इनमें कॉलेज […]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में पहला सीनेट चुनाव आगामी छह नवंबर को होगा. विवि प्रशासन ने इसपर मुहर लगा दी है. 10 अंगीभूत कॉलेजों व पीजी विभाग में सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक मतदान होगा. वहीं शाम चार बजे से देर शाम तक मतगणना होगी. 13 पदों पर चुनाव होना है. इनमें कॉलेज प्रतिनिधि के 10, पीजी विभाग के शिक्षकों के दो प्रतिनिधि और शिक्षकेतर कर्मचारी का एक प्रतिनिधि शामिल है. पीजी विभाग चाईबासा के मानवीकी व सोशल साइंस विभाग से एक पद है.
वहीं कॉमर्स व साइंस विभाग से एक प्रतिनिधि पद होगा. विवि में पहली बार सीनेट सदस्यों का चुनाव होगा. विवि स्थापित होने के बाद एक बार भी सीनेट का चुनाव नहीं हुआ था. सीनियरिटी के आधार पर 10 कॉलेजों में चुनाव होगा. वर्ष 1969 तक स्थापित कॉलेज में ही चुनाव कराने पर विचार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




