बाइक के धक्के से गंभीर शिक्षक की मौत
Updated at : 04 Oct 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

जैंतगढ़ : उत्क्रमित मध्य विद्यालय पट्टाजैंत के पास एनएच 75 पर बीते रविवार को बाइक के धक्के से घायल मध्य विद्यालय हाटगम्हरिया के शिक्षक चंद्रमोहन पाठ पिंगुवा (50) की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गयी. चंद्रमोहन मूल रूप से पट्टाजैंत गांव के निवासी थे. 15 वर्षों तक प्राथमिक विद्यालय रामचन्द्रपुर में सेवा देने के […]
विज्ञापन
जैंतगढ़ : उत्क्रमित मध्य विद्यालय पट्टाजैंत के पास एनएच 75 पर बीते रविवार को बाइक के धक्के से घायल मध्य विद्यालय हाटगम्हरिया के शिक्षक चंद्रमोहन पाठ पिंगुवा (50) की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गयी. चंद्रमोहन मूल रूप से पट्टाजैंत गांव के निवासी थे. 15 वर्षों तक प्राथमिक विद्यालय रामचन्द्रपुर में सेवा देने के बाद 15 दिन पूर्व प्रोन्नति पाकर मध्य विद्यालय
हाटगम्हरिया में स्थानांतरित हुए थे. हाटगम्हरिया की ओर से आ रही बाइक (तीन लोग सवार थे) से शिक्षक को धक्का लग गया.
उन्हें चंपुवा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी स्थिति गंभीर देखते हुये उन्हें कटक रेफर कर दिया गया. सोमवार की शाम सात बजे उनकी मौत हो गयी.
15 दिनों पूर्व प्रोन्नति पाकर हाटगम्हरिया में स्थानांतरित हुए थे
शिक्षक चंद्रमोहन मूल रूप से पट्टाजैंत गांव के निवासी थे
शिक्षक संघ ने जताया शोक
जगन्नाथपुर प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक चन्द्रमोहन पाठ पिंगुवा की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त किया है. अध्यक्ष शमशेर आलम, सचिव संजीत पाठ पिंगुवा व पूर्व सचिव दुघदेश्वर प्रसाद, शिक्षक राजीव मित्रा, निरंजन बेहरा व अरूण महतो आदि ने दुख प्रकट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




