10 जिलों के 350 प्रतिभागी तीरंदाजी में दिखा रहे प्रतिभा

Updated at : 04 Oct 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
10 जिलों के 350 प्रतिभागी तीरंदाजी में दिखा रहे प्रतिभा

सिंहभूम स्पोर्ट्स मैदान में राज्य स्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूर्णिमा महतो सम्मानित चाईबासा : सिंहभूम स्पोर्ट्स मैदान में मंगलवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू हुई. इसका आयोजन पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग व जिला प्रशासन ने किया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त अरवा […]

विज्ञापन
सिंहभूम स्पोर्ट्स मैदान में राज्य स्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू
द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूर्णिमा महतो सम्मानित
चाईबासा : सिंहभूम स्पोर्ट्स मैदान में मंगलवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू हुई. इसका आयोजन पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग व जिला प्रशासन ने किया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त अरवा राजकमल व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने तीर चलाकर किया. मंगलवार को इंडियन राउंड व रिकार्व और कंपाउंड राउंड की प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में झारखंड के 10 जिलों (पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, दुमका, सरायकेला-खरसावां, गुमला व लातेहार) से 350 प्रतिभागी शामिल हुए. प्रतियोगिता का समापन 5 अक्तूबर को होगा.
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित: प्रतियोगिता में अतिथियों के हाथों द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सह टाटा अर्चरी एकडेमी के प्रशिक्षक पूर्णिमा महतो, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह, सरायकेला-खरसावां अर्चरी एकडेमी के मुख्य प्रशिक्षक वीएस राव, राजेंद्र भुइयां, बोकारो की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एजेंला सिंह, सिल्ली (रांची) के प्रकाश राम, टाटा स्टील अर्चरी एकडेमी नोवामुंडी के प्रशिक्षक मोटाय बोबोंगा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
राज्य में खेल प्रतिभा की कमी नहीं : डीसी: मौके पर उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि झारखंड राज्य में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है. उनकी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है. ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभागी अपनी प्रतिभा बेहतर कर सकते हैं. उन्होंने अर्चरों को बेहतर खेल का प्रदर्शन करने की शुभकामना दी.
निचले स्तर के खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन : एसपी
पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता से नीचे स्तर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा. राज्य की पूर्णिमा महतो, एजेंला सिंह, दीपिका कुमारी जैसी अर्चर अंतरराष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं. नगर परिषद उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि चाईबासा में राज्य स्तरीय अर्चरी प्रतियोगिता होना गौरव की बात है. पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगल सिंह चांपिया, मोटाय बोबोंगा, रिमिल बुड़ीउली जैसे खिलाड़ी पैदा हुए हैं. इन तीरंदाजों ने कोल्हान का नाम रोशन किया गया. उद्घाटन सत्र में अपर उपायुक्त जयकिशोर प्रसाद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीपू कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप चौबे, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
तीरंदाजी प्रतियोगिता के परिणाम
कंपाउंड राउंड में अंडर- 14 बालक वर्ग के 50 मीटर में आदित्य कुमार झा (पूर्वी सिंहभूम) प्रथम, धीरथ कुमार (पूर्वी सिंहभूम) द्वितीय व देवकुमार महतो (रांची) तृतीय, बालिका वर्ग में आस्था सिंह (पूर्वी सिंहभूम) प्रथम, कालिसा सिंह (बोकारो) द्वितीय व अनुप्रिया मेहता (रांची) तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग रिकर्व के अंडर 17 में सनिया शर्मा (पूर्वी सिंहभूम) प्रथम, रिंकी पुरती (एसकेडी) द्वितीय व अग्नि कुमारी (रांची) तृतीय, अंडर 17 के 50 मीटर में सनिया शर्मा प्रथम, रीता सवैयां (पश्चिमी सिंहभूम) द्वितीय व लक्ष्मी हेंब्रम (पूर्वी सिंहभूम) तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालक वर्ग रिकर्व के अंडर-14 के 60 मीटर में प्रशांत कोइरी (रांची) प्रथम, गुलशन कुमार (बोकारो) द्वितीय व एम डाडेल (धनबाद) तृतीय स्थान पर रहे. बालिका वर्ग के अंडर-14 रिकर्व 60 मीटर में बबली मंडल (बोकारो) प्रथम, रूबी परवीन (रांची) द्वितीय व शालिनी बनवार (रांची) तृतीय स्थान पर रहीं.
कंपाउंड राउंड के बालक वर्ग के अंडर -19 के 50 मीटर में सोनू कुमार महतो (रांची) प्रथम, गोपाल हेंब्रम (एसकेडी) द्वितीय व प्रबल पी महतो (रांची) तृतीय, बालिका वर्ग में बबिता कुमारी (रांची) प्रथम, साहिला शाहीन (रांची) द्वितीय और गुरुरवारी सरदार (एसकेडी) तृतीय, कंपाउंड राउंड बालक वर्ग अंडर-17 के 50 मीटर में मंगल हांसदा (एसकेडी) प्रथम, सौकत सौदागार (बोकारो) द्वितीय और सिंकदर हांसदा (रांची) तृतीय, बालिका वर्ग में सविता कुमारी (रांची) प्रथम, अर्चना हेंब्रम (एसकेडी) द्वितीय व पूजा कुमारी (रांची) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है. रिकर्व बालिका वर्ग अंडर-19 के 70 मीटर में संगीता माहली (पूर्वी सिंहभूम) प्रथम, सिम्पी कुमारी (रांची) द्वितीय व आलोका होरो (एसकेडी) तृतीय, रिकर्व बालिका वर्ग के अंडर-19 के 50 मीटर में सिंपी कुमारी (रांची) प्रथम, आलोका होरो (एसकेडी) द्वितीय व सुमित्रा महतो (एसकेडी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola