अब घर बैठे बिजली बिल निकाल व जमा कर सकेंगे उपभोक्ता

Updated at : 03 Oct 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
अब घर बैठे बिजली बिल निकाल व जमा कर सकेंगे उपभोक्ता

इस वर्ष दिसंबर के अंत तक एप्प होगा लांच बिल निकालने के साथ घर बैठे कर सकेंगे भुगतान चाईबासा शहर के 12,653 उपभोक्ता होंगे लाभान्वित चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के विद्युत उपभोक्ताओं को वर्ष 2018 से बिजली बिल के लिये मीटर रीडर का इंतजार नहीं करना होगा. विद्युत विभाग की नयी व्यवस्था के तहत उपभोक्ता […]

विज्ञापन

इस वर्ष दिसंबर के अंत तक एप्प होगा लांच

बिल निकालने के साथ घर बैठे कर सकेंगे भुगतान
चाईबासा शहर के 12,653 उपभोक्ता होंगे लाभान्वित
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के विद्युत उपभोक्ताओं को वर्ष 2018 से बिजली बिल के लिये मीटर रीडर का इंतजार नहीं करना होगा. विद्युत विभाग की नयी व्यवस्था के तहत उपभोक्ता खुद अपना बिजली बिल निकाल पायेंगे. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड इसके लिये मोबाइल एप तैयार कर रहा है. इसके जरिये उपभोक्ता अपना विद्युत बिल खुद ऑनलाइन जेनरेट कर पायेंगे, बल्कि बिल भुगतान घर बैठे कर सकेंगे. विद्युत विभाग दिसंबर तक नये एप की सुविधा उपभोक्ताओं के लिये शुरू करेगा. नये साल से उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकेंगे.
ऐसे काम करेगा एप्प
इस एप को उपभोक्ता को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा. इसमें बिजली कनेक्शन का अकाउंट नंबर भरना होगा. सॉफ्टवेयर कंज्यूमर्स ई-मेल व मोबाइल नंबर का सत्यापन करेगा. इसके बाद ओटीपी जेनरेट होगा. ओटीपी आने के बाद एकाउंट नंबर और यूजर आइडी बनकर तैयार होगा. इसके बाद होम पेज पर विद्युत बिल जेनरेट, बिल पेमेंट, शिकायत, नयी सूचनाओं के ऑप्शन उपलब्ध होंगे. बिल जनरेट करने के लिये उपभोक्ता को बिल जेनरेट सेक्शन में जाना होगा. यहां करंट रीडिंग भरने के साथ उसका फोटो अपलोड करना पड़ेगा. बिल बनने पर कंप्यूटर पेमेंट ऑप्शन में जाकर क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान कर पायेंगे.
चाईबासा शहर के 12,653 उपभोक्ता होंगे लाभान्वित
विद्युत विभाग की नयी व्यवस्था का लाभ चाईबासा शहर के 12,653 उपभोक्ताओं को मिलेगा. वर्तमान में चाईबासा के उपभोक्ताओं के लिये मीटर रीडर को बिलिंग के लिए लगाया गया है. इसके बावजूद बिलिंग में कई जगहों पर समस्या आ रही है. मीटर रीडरों को इ-पॉस मशीन भी दी जा रही है, ताकि उपभोक्ता बिल के साथ-साथ भुगतान कर सकें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola