केयू : छात्र संघ चुनाव जीतने वालों को मिलेगा पहचान पत्र

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के तृतीय छात्र संघ चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों को पहचान पत्र दिया जायेगा. प्रमाण पत्र के साथ पहचान पत्र दिया जायेगा. इसके लिये उम्मीदवार को नामांकन फार्म जमा करने के दौरान एक अतिरिक्त फोटो जमा करना होगा. विवि प्रशासन चुनाव पारदर्शी बनाने पर जोर दे रहा है. सभी कॉलेज प्रभारियों […]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के तृतीय छात्र संघ चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों को पहचान पत्र दिया जायेगा. प्रमाण पत्र के साथ पहचान पत्र दिया जायेगा. इसके लिये उम्मीदवार को नामांकन फार्म जमा करने के दौरान एक अतिरिक्त फोटो जमा करना होगा. विवि प्रशासन चुनाव पारदर्शी बनाने पर जोर दे रहा है.
सभी कॉलेज प्रभारियों को गाइडलाइन के तहत चुनाव कराने का आदेश दिया है. जिन कॉलेज में विद्यार्थी अधिक और कमरा कम है, उस कॉलेज में अलग से व्यवस्था के लिए फंड जारी किया जायेगा. कॉलेज प्रशासन टेंट लगाकर चुनाव संपन्न करा सकता है. ज्ञात हो कि प्रथम व द्वितीय छात्र संघ चुनाव में विजयी उम्मीदवार को सिर्फ प्रमाण पत्र दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




