शिवम अपहरण कांड में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

गोइलकेरा : रांची की प्रसिद्ध शिवम अपहरण कांड मामले में बरामद हुई आराहासा से देशी कट्टा व तीन अन्य हथियार बरामदगी में गोइलकेरा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने नगड़ी थाना कांड संख्या 93/17 दिनांक 6 सितंबर के तहत दर्ज केस के हवाला देते हुए आराहासा गांव में अपहरण […]
गोइलकेरा : रांची की प्रसिद्ध शिवम अपहरण कांड मामले में बरामद हुई आराहासा से देशी कट्टा व तीन अन्य हथियार बरामदगी में गोइलकेरा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने नगड़ी थाना कांड संख्या 93/17 दिनांक 6 सितंबर के तहत दर्ज केस के हवाला देते हुए आराहासा गांव में अपहरण कर रखे गए बच्चों की बरामदगी के बाद वहीं से गोइलकेरा पुलिस ने दो देशी पिस्तौल,
मेड इन अमेरिका का 9 एमएम पिस्तौल के साथ जिंदा करतूत बरामद किया था. मामले में पुलिस ने सुखदेव कोड़ाह, तुलसी दास कोड़ाह, गोविंद उर्फ रजनीश चौधरी, ब्रजेश कुमार व मनोहर लागुरी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए 25 /1 ए, 25/बी, 26/35 के तहत आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




