बंगाल में आधी रात को आयी पहली पूरक मतदाता सूची, विचाराधीन 60 लाख नामों पर फैसला शुरू

West Bengal First Supplementary Voter List: निर्वाचन आयोग ने बंगाल चुनाव के लिए पहली पूरक मतदाता सूची जारी कर दी है. 29 लाख नामों पर न्यायिक अधिकारियों ने फैसला ले लिया है. हालांकि, कोई आधिकारिक आंकड़ा अब तक जारी नहीं किया गया है. जानें कैसे चेक करें अपना नाम.
West Bengal First Supplementary Voter List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मतदाता सूची को लेकर चल रही उहापोह के बीच निर्वाचन आयोग ने सोमवार आधी रात को पहली पूरक मतदाता सूची (First Supplementary Voter List) जारी कर दी. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की लंबी प्रक्रिया के बाद आयोग की वेबसाइट पर बूथवार सूचियां अपलोड कर दी गयीं. हालांकि, इस सूची में कुल कितने नाम जोड़े गये या कितने नाम हटाये गये, इसका आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया गया.
705 न्यायिक अधिकारियों के फैसले के बाद आयी लिस्ट
पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में लगभग 60 लाख नामों को ‘विचाराधीन’ श्रेणी में रखा गया था. सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद इन नामों के भविष्य का फैसला करने के लिए 705 न्यायिक अधिकारियों को तैनात किया गया था. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल के अनुसार, अब तक करीब 29 लाख नामों पर निर्णय लिया जा चुका है. पहली पूरक सूची उन्हीं फैसलों का परिणाम है.
सस्पेंस बरकरार : कितने कटे और कितने जुड़े?
सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जैसे-जैसे विवादित नामों पर फैसला होता जायेगा, आने वाले दिनों में और भी पूरक सूचियां प्रकाशित की जायेंगी. फिलहाल मतदाताओं से अपील की गयी है कि वे आयोग की वेबसाइट से अपने बूथ की सूची डाउनलोड कर अपना नाम चेक करें. हालांकि, कई इलाकों से डेटा एक्सेस करने में तकनीकी दिक्कतों की शिकायतें भी मिल रही हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
West Bengal First Supplementary Voter List: गायब नामों पर अपील के लिए 15 दिन का समय
आयोग ने उन मतदाताओं को राहत दी है, जिनके नाम इस प्रक्रिया के दौरान हटा दिये गये हैं. ऐसे व्यक्ति सूची प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर नामित न्यायाधिकरणों (Tribunals) के समक्ष अपनी अपील दर्ज करा सकेंगे. राजनीतिक दलों की नजर इस बात पर टिकी है कि हटाये गये नामों का चुनावी गणित पर क्या असर पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें : उत्तर हावड़ा विधानसभा : SIR में 60,268 मतदाताओं के नाम कटे, क्या कहते हैं नेता?
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: एसआईआर में गायब हो गयीं 33 लाख महिला वोटर, क्या होगा असर?
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 23 अप्रैल को पहला मतदान
मतदाता सूची के प्रकाशन और संभावित विरोध को देखते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है. पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि नतीजों का एलान 4 मई को किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026 में हिंसा-डर बर्दाश्त नहीं, DM-SP को चुनाव आयोग का कड़ा निर्देश
बंगाल चुनाव 2026: सीमाओं पर ‘नो एंट्री’, चुनाव आयोग ने ली 5 राज्यों के अफसरों की महाबैठक
वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो न हों परेशान, जानें आपके पास क्या हैं विकल्प?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




