धुरंधर जैसी फिल्म बनाएंगी एकता कपूर, पहलगाम आतंकी हमले पर होगी कहानी

Updated:
विज्ञापन
Ekta Kapoor tanuj garg pahalgam attack political thriller film dhurandhar 2

एकता कपूर (फाइल फोटो)

Ekta Kapoor: एकता कपूर और तनुज गर्ग पहलगाम आतंकी हमले पर आधारित एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं. यह फिल्म आतंकवाद, राजनीति और सिक्योरिटी सिस्टम के जटिल पहलुओं को दिखाएगी. बताया जा रहा है कि एकता कपूर ने धुरंधर आने के बाद इस तरह की मूवी बनाने का फैसला किया है. जानिए मूवी के बारे में…

विज्ञापन

Ekta Kapoor: इन दिनों बॉलीवुड में रियल घटनाओं पर फिल्म बनाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. दर्शक भी ऐसी कहानियां ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जो सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि सच्चाई के करीब हों. इसी बीच अब एक और बड़ा प्रोजेक्ट चर्चा में आ गया है. एकता कपूर और तनुज गर्ग एक साथ मिलकर एक बड़े बजट की राजनीतिक थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म की कहानी 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से प्रेरित बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म में उस दर्दनाक घटना को दिखाया जाएगा, जिसमें अचानक हुए हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई थी.

राजनीति और सुरक्षा सिस्टम पर फोकस

यह फिल्म सिर्फ एक घटना नहीं दिखाएगी, बल्कि इसके जरिए देश की राजनीति, सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद के जटिल पहलुओं को भी सामने लाने का प्रयास करेगी. कहानी में खुफिया एजेंसियों की भूमिका और सत्ता के अंदरूनी खेल को भी दिखाने की तैयारी है. यह प्रोजेक्ट बालाजी मोशन पिक्चर्स और तनुज गर्ग-अतुल कास्बेकर की प्रोडक्शन कंपनी के बीच पहला बड़ा कोलैब बताया जा रहा है. एकता कपूर पहले भी वेब सीरीज और फिल्मों में अलग तरह की कहानियां दिखाती रही हैं, लेकिन इस बार वह एक गंभीर और देशभक्ति से जुड़ा विषय बड़े पर्दे पर ला रही हैं.

कास्ट और डायरेक्टर की घोषणा जल्द

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कॉन्सेप्ट अभी से चर्चा में है और इसे मौजूदा देशभक्ति माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. मेकर्स जल्द ही डायरेक्टर और स्टारकास्ट की घोषणा कर सकते हैं.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 देने के बाद भी ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए रणवीर सिंह, आमिर खान आगे

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola