आवास योजनाओं का निर्माण कार्य करायें पूर्ण

Updated at : 16 Sep 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
आवास योजनाओं का निर्माण कार्य करायें पूर्ण

सोनुवा : प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक मो रिजवान एवं डीआरडीए चाईबासा के तकनीकी सहायक उज्जवल मुंडू ने सोनुवा एवं गुदड़ी प्रखंड कार्यालय में आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक की. मौके पर बीडीओ प्रवेश कुमार साव एवं आवास योजनाओं के लाभुकों संग चर्चा करते हुए दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि आवास योजनाओं को पूर्ण […]

विज्ञापन

सोनुवा : प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक मो रिजवान एवं डीआरडीए चाईबासा के तकनीकी सहायक उज्जवल मुंडू ने सोनुवा एवं गुदड़ी प्रखंड कार्यालय में आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक की. मौके पर बीडीओ प्रवेश कुमार साव एवं आवास योजनाओं के लाभुकों संग चर्चा करते हुए दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि आवास योजनाओं को पूर्ण कर 14 से 20 अक्टूबर तक गृह प्रवेश सप्ताह मनाना है. इसके लिए हर हाल में अक्टूबर माह तक आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करायें. गुदड़ी प्रखंड में दोनों पदाधिकारियों ने बीडीओ अरुण कुमार तिर्की एवं लाभुकों के संग आवास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की. मौके पर काफी संख्या में लाभूक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola