धीमी गति से हो रही भवनों की मरम्मत
Updated at : 26 Aug 2017 3:36 AM (IST)
विज्ञापन

अपर उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा संवेदक को जल्द कार्य पूरा करने का दिया निर्देश मरम्मत कार्य का एस्टीमेट देख दोबारा होगा निरीक्षण चाईबासा : अपर उपायुक्त जय किशोर ने शुक्रवार को चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने सदर अस्पताल के डायरिया कक्ष, यक्ष्मा कार्यालय व नेत्र चिकित्सालय भवन के मरम्मत […]
विज्ञापन
अपर उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा
संवेदक को जल्द कार्य पूरा करने का दिया निर्देश
मरम्मत कार्य का एस्टीमेट देख दोबारा होगा निरीक्षण
चाईबासा : अपर उपायुक्त जय किशोर ने शुक्रवार को चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने सदर अस्पताल के डायरिया कक्ष, यक्ष्मा कार्यालय व नेत्र चिकित्सालय भवन के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया. वहीं कार्य की गुणवत्ता देखी. वहीं क्षेत्रीय अस्पताल के बी ब्लॉक का निरीक्षण किया. एडीसी जय किशोर ने भवनों की मरम्मत कर रहे संवेदक को जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि राजस्व भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार की ओर से सदर अस्पताल के विभिन्न कक्ष व कार्यालय भवनों का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है. यह कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है. उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य का स्टीमेट देखना होगा. स्टीमेट के अनुकुल कार्य हो रहा है या नहीं. इसके दो दिनों के बाद निरीक्षण किया जायेगा.
तीन करोड़ से हो रही भवनों की मरम्मत
विदित हो कि सदर अस्पताल के भवनों का मरम्मत कार्य तीन करोड़ रुपये है. भवनों का मरम्मत कार्य काफी धीमी गति से की जा रही है. इस अवसर पर बिल्डिंग विभाग के कार्यपालक अभियंता के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




