QS वर्ल्ड रैंकिंग में भारत का जलवा, IIT-JNU ने दुनिया को दिखाया दम

IIT दिल्ली कैंपस की फोटो और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
QS World University Rankings 2026: दुनिया की मशहूर यूनिवर्सिटी की रैंकिंग संस्थान QS यानी क्वाक्वारेली साइमंड्स की तरफ से नई लिस्ट जारी हुई है. इस साल की लिस्ट में भारत की यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग पिछले साल के मुकाबले बेहतर होती नजर आ रही है.
QS World University Rankings 2026: क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में भारतीय यूनिवर्सिटीज की संख्या अलग-अलग सब्जेक्ट में बढ़ी है. नई रैंकिंग से यह भी साफ होता है कि भारत की हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट का हाल धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है. वर्ल्ड लेवल पर IITs, IISc, IIMs और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की अपनी पहचान बन रही है. आइए रैंकिंग में क्या-क्या है आसान भाषा में समझते हैं.
QS World University Rankings 2026 में भारत के 20 नए इंस्टीट्यूट
क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग (QS World University Rankings 2026) के मुताबिक इस साल भारत के 20 नए संस्थान इस रैंकिंग में शामिल हुए हैं. इसके साथ ही अब कुल 99 भारतीय इंस्टीट्यूट इस वर्ल्ड लेवल की रैंकिंग में जगह बना चुके हैं. पिछले साल यह संख्या 79 थी. एक ही साल में भारत ने अच्छी बढ़त दर्ज की है.
कैसे तैयार होती है QS Ranking?
क्यूएस रैंकिंग (QS Ranking) इस्टीट्यूट के कई मानकों के आधार पर तैयार की जाती है. इसमें सबसे पहले एकेडमिक रेपुटेशन यानी विश्वविद्यालय की पढ़ाई और रिसर्च की गुणवत्ता देखी जाती है. इसके अलावा एम्प्लॉयर रेपुटेशन देखा जाता है कि कंपनियां उस संस्थान के छात्रों को कितना पसंद करती हैं. साथ ही रिसर्च और सिटेशन, अंतर्राष्ट्रीय छात्र और फैकल्टी की संख्या और ग्लोबल कनेक्शन जैसे पहलुओं को भी शामिल किया जाता है.
Looking to study a specific subject? The latest QS World University Rankings by Subject are now live to help you compare your options.
— QS World University Rankings (@worlduniranking) March 25, 2026
Check the full ranking here: https://t.co/HXOcokdaSN
What's the major you are planning to study?#SubjectRankings #QSWUR #UniRankings pic.twitter.com/RnmNa8dVaz
120 नए विषयों में भारतीय इंस्टीट्यूट की एंट्री
इस साल की रैंकिंग (QS World University Rankings 2026) में भारत ने अलग-अलग विषयों में भी उपलब्धि हासिल की है. भारत ने 120 नए विषयों में एंट्री दर्ज की है. कुल मिलाकर भारत के संस्थानों को 599 विषयों में जगह मिली है, जबकि पिछले साल यह संख्या 533 थी.
QS World University Ranking 2026 Check Here
QS रैंकिंग में IITs का दबदबा
भारतीय संस्थानों में सबसे ज्यादा विषयों में एंट्री IIT Bombay को मिली है. इसके बाद IIT Kharagpur, University of Delhi, IIT Madras और IIT Delhi का स्थान है. नीचे टेबल में IITs की रैंकिंग देख सकते हैं-
| रैंक | संस्थान का नाम | स्थान | ओवरऑल स्कोर | एम्प्लॉयर रेपुटेशन |
|---|---|---|---|---|
| 36 | आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) | नई दिल्ली, भारत | 81.2 | 83.5 |
| 42 | आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) | मुंबई, भारत | 80.3 | 84.3 |
| 62 | आईआईटी मद्रास (IIT Madras) | चेन्नई, भारत | 78.2 | 78.8 |
| 64 | आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) | खड़गपुर, भारत | 77.9 | 76.9 |
| 86 | आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) | कानपुर, भारत | 76 | 77.5 |
IIT Delhi कई सब्जेक्ट्स में शामिल
आईआईटी दिल्ली को Chemical Engineering में रैंक 48 मिला है. वहीं, Electrical and Electronic Engineering में इस कॉलेज की रैंक 36 है. इसके अलावा Mechanical Engineering में रैंक 44 और Computer Science में भी इस कॉलेज का नाम रैंक 45 पर है.
| विषय (Subject) | रैंक (Rank) |
|---|---|
| केमिकल इंजीनियरिंग (Chemical Engineering) | 48 |
| इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग (Electrical & Electronic Engineering) | 36 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering) | 44 |
| कंप्यूटर साइंस (Computer Science) | 45 |
IIT BHU के 11 विषय टॉप 500 में शामिल
आईआईटी बीएचयू को इस साल अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग (QS World University Rankings 2026) में अच्छी सफलता मिली है. आईआईटी-बीएचयू के 11 विषय दुनिया के टॉप 500 में शामिल हुए हैं. इसका मतलब है कि अलग-अलग इंजीनियरिंग और साइंस डिसिप्लिन में इस कॉलेज की पढ़ाई और रिसर्च को पहचान मिल रही है.
यह भी पढ़ें: IIT धनबाद में MTech में एडमिशन शुरू, इस दिन तक करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










