48 टेक्नीशियन को वरिष्ठ टेक्नीशियन में मिली पदोन्नति
Updated at : 26 Aug 2017 3:35 AM (IST)
विज्ञापन

वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी मणिक शंकर ने पदोन्नति सूची की जारी पदों को भरने के लिए ली गयी थी विभागीय पदोन्नति परीक्षा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के विद्युत (जी) के 48 टेक्नीशियन को वरिष्ठ टेक्नीशियन में पदोन्नति दी गयी है. वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी मणिक शंकर ने पदोन्नति सूची जारी की. मालूम हो कि […]
विज्ञापन
वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी मणिक शंकर ने पदोन्नति सूची की जारी
पदों को भरने के लिए ली गयी थी विभागीय पदोन्नति परीक्षा
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के विद्युत (जी) के 48 टेक्नीशियन को वरिष्ठ टेक्नीशियन में पदोन्नति दी गयी है. वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी मणिक शंकर ने पदोन्नति सूची जारी की. मालूम हो कि रेल मंडल में विद्युत (जी) में 48 वरिष्ठ टेक्नीशियन का पद रिक्त था. इसमें सामान्य श्रेणी के 38, एससी में 07, एसटी के 3 पद शामिल थे. इन सभी वरिष्ठ टेक्नीशियन के पदों को भरने के लिए विभागीय पदोन्नति परीक्षा ली गयी थी. इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है.
इनमें जीसी हेस्सा, प्रफुल्ल महतो, जी ग्वाला, सुनील दास, डीके देकाटे, एस कांडूलना, जीएस बोदरा, डीके पासी, एस कुदादा, सुनील मुखी, जीसी नायक, एन शंकर, विरेंद्र राम, अजय कुमार राम, राजू बेहरा, रानी केरकेट्टा, पी महतो, पीसी सोय, भूपति सिंह, नागेंद्र सिंह, अर्जुन प्रधान, एल राम, एके श्रीवास्तव, एनसी दास, यु जेराई, के मेघमाला, एस रवि, महेंद्र शर्मा, कोराली गोराई, आर बारिक, गौतम सरकार, सोभाराम साह, डी कर्मकार, पी तिवारी, सुमन चौधरी, आरके सिंह, जफर आलम, पीबीएसएइ राव, विनोद कुमार, एस चंद्रा, पीके प्रधान, एसएन गुप्ता, जीसी पुष्टी, रामेश्वर गोप, मुंशी प्रसाद , जेके दास , डी कारुवा ,जी कालिंदी शामिल हैं.
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संत अगस्तीन डे का आगाज
मानव सेवा के लिए अगस्तीन ने समर्पित किया जीवन
तीन दिन तक चलेगा आयोजन, 28 को होगा समापन
मनोहरपुर. मनोहरपुर के संत अगस्तीन स्कूल सभागार में शुक्रवार से संत अगस्तीन डे कार्यक्रम का रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोहरपुर भाग 2 के जिप सदस्य रंजीत यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, वंदना नृत्य प्रस्तुत किया. एकांकी व लघु नाटक भी प्रस्तुत किये गये. इस अवसर पर रंजीत यादव ने कहा कि संत अगस्तीन का जीवन और उनके कृत्य अनुकरणीय एवं प्रेरणा-स्रोत है.
अगस्तीन ने अपना जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित किया था, जिससे हमें सीखने की जरूरत है. मौके पर प्रधानाध्यापिका सपना रानी बेहरा, अयोध्या सिंह, सपन बोस, राजकिशोर महतो, अनमोल जोजो, मंगल मसीह खाका, बरदानी लुगुन, ग्लोरिया जोजो, मरकस तोपनो समेत संत अगस्तीन, संत मोनिका विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थी.
28 को होगा समापन समारोह
मनोहरपुर में संत अगस्तीन डे कार्यक्रम का समापन समारोह 28 अगस्त को होगा. 28 अगस्त को खेलकूद व परेड का कार्यक्रम आयोजित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




