आर्या स्टील के पिलेट चोरी का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Updated at : 25 Aug 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
आर्या स्टील के पिलेट चोरी का मास्टर माइंड गिरफ्तार

बड़बिल नगरपालिका की उपाध्यक्ष का पति है आरोपी बड़बिल : आर्या आयरन एंड स्टील कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से रेलवे साइडिंग में ट्रांसपोर्टिंग हो रही पिलेट अयस्क कंपनी के अयस्क रिसीवर से चलान रिसीव कर चोरी मामले में बड़बिल नपा की उपाध्यक्ष लावान्यावती साहू के पति अशोक कुमार साहू को बुधवार की रात बालानी थानांतर्गत डरबी […]

विज्ञापन

बड़बिल नगरपालिका की उपाध्यक्ष का पति है आरोपी

बड़बिल : आर्या आयरन एंड स्टील कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से रेलवे साइडिंग में ट्रांसपोर्टिंग हो रही पिलेट अयस्क कंपनी के अयस्क रिसीवर से चलान रिसीव कर चोरी मामले में बड़बिल नपा की उपाध्यक्ष लावान्यावती साहू के पति अशोक कुमार साहू को बुधवार की रात बालानी थानांतर्गत डरबी चौक स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया. बांसपानी देशी शराब भट्टी निकट एक स्थान पर लगभग 62 मैट्रिक टन अवैध पिलेट अयस्क पड़ा था. जोड़ा पुलिस ने माल जब्त कर घटना की जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक अशोक ने अपने परिचय के रायपुर की एक ट्रेडर को लेकर आर्या स्टील में पिलेट खरीदने के लिए इनक्वायरी लेटर दिया था. इसमें हस्ताक्षर नहीं होने पर शक हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola