शिक्षकों की काउंसलिंग तिथि बदली, अब 21 व 22 को

Updated at : 15 Aug 2017 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों की काउंसलिंग तिथि बदली, अब 21 व 22 को

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रारंभिक शिक्षकों को ग्रेड-4 में दी जाने वाली प्रोन्नति की काउंसिलिंग की तिथि बदल गयी है. जिला शिक्षा अधीक्षक नीलम आइलीन टोप्पो के हवाले से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चक्रधरपुर तेजिंदर कौर ने बताया कि पहले काउंसिलिंग 16 व 17 अगस्त को होने वाली थी. लेकिन अब यह काउंसिलिंग […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रारंभिक शिक्षकों को ग्रेड-4 में दी जाने वाली प्रोन्नति की काउंसिलिंग की तिथि बदल गयी है. जिला शिक्षा अधीक्षक नीलम आइलीन टोप्पो के हवाले से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चक्रधरपुर तेजिंदर कौर ने बताया कि पहले काउंसिलिंग 16 व 17 अगस्त को होने वाली थी. लेकिन अब यह काउंसिलिंग 21 व 22 अगस्त को होगी. काउंसिलिंग का समय व स्थान यथावत रहेगा.

16 से 18 तक है एफए-2 की परीक्षा:
बीइइओ श्रीमती कौर ने बताया कि पूरे राज्य समेत पश्चिमी सिंहभूम जिला में 16 से 18 अगस्त तक वर्ग 3 से 8 तक के बच्चों की परीक्षा ली जायेगी. एफए-2 की परीक्षा तीनों दिन दो पालियों में ली जायेगी. इसके साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के अनुसार सभी उच्च व प्लस टू विद्यालयों में 18 अगस्त से परीक्षा होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola