जन्माष्टमी मेला का उदघाटन, पूजा करने उमड़े भक्त

Updated at : 15 Aug 2017 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
जन्माष्टमी मेला का उदघाटन, पूजा करने उमड़े भक्त

चक्रधरपुर : जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर आयोजित सात दिवसीय मेला का उदघाटन सोमवार को नगर पर्षद अध्यक्ष कृष्ण देव साह, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. इसके पश्चात काली मंदिर पूजा समिति, सर्वोदय संघ आदि पूजा पंडाल का भी उदघाटन किया गय . भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर आयोजित सात दिवसीय मेला का उदघाटन सोमवार को नगर पर्षद अध्यक्ष कृष्ण देव साह, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. इसके पश्चात काली मंदिर पूजा समिति, सर्वोदय संघ आदि पूजा पंडाल का भी उदघाटन किया गय . भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छात्र संघ, काली मंदिर पूजा समिति, शिव मंदिर पूजा कमेटी व सर्वोदय संघ द्वारा स्थापित पूजा पंडाल में सैंकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. सभी पूजा पंडालों को भगवान श्री कृष्ण की झांकियों से सजाया गया है.

मेला में अनेकों प्रकार के झूला भी लगे हुए हैं. देर रात सभी झूलों का शुभारंभ भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर की गयी. उदघाटनकर्ता नप अध्यक्ष श्री साह ने कहा कि चक्रधरपुर का जन्माष्टमी मेला ऐतिहासिक है. सभी पूजा कमेटी के सदस्य मेला के सफल संचालन में प्रशासन का सहयोग करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola