वैन ने वैद्यमारा फाटक तोड़ा, कॉशन ऑडर से पार हुई सारंडा पैसेंजर

Updated at : 03 Aug 2017 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
वैन ने वैद्यमारा फाटक तोड़ा, कॉशन ऑडर से पार हुई सारंडा पैसेंजर

चक्रधरपुर : लोटापहाड़-सोनुवा के बीच स्थित वैद्यमारा रेल फाटक को पिकअप वैन ने टक्कर मार कर तोड़ दिया. इससे सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित रहा. जबकि रेल गाड़ियों को कॉशन ऑडर देकर धीमी गति से पार कराया गया. घटना मंगलवार रात करीब पौने आठ बजे की है. राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा पैसेंजर ट्रेन के आने की सूचना […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : लोटापहाड़-सोनुवा के बीच स्थित वैद्यमारा रेल फाटक को पिकअप वैन ने टक्कर मार कर तोड़ दिया. इससे सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित रहा. जबकि रेल गाड़ियों को कॉशन ऑडर देकर धीमी गति से पार कराया गया. घटना मंगलवार रात करीब पौने आठ बजे की है.

राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा पैसेंजर ट्रेन के आने की सूचना मिली थी. इससे फाटककर्मी ने रेल फाटक संख्या 180 को बंद कर दिया था. इस दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने फाटक के बेरियर को टक्कर मार कर तोड़ दिया. इससे सड़क मार्ग से आवागमन कुछ देर के लिए बाधित रहा. वहीं पैसेंजर ट्रेन को कॉशन ऑडर देकर फाटक पार कराया गया. बुधवार को रेल फाटक की मरम्मत कर दी गयी है. वहीं दूसरी ओर फाटक तोड़ने के आरोप में पिकअप वैन के मालिक पर रेलवे ने कार्रवाई कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola