The 50: रजत दलाल ने और चाहत पांडे के साथ अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने उसे कभी अपनी बहन नहीं कहा

Updated at : 26 Mar 2026 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
Rajat Dalal and Chahat Pandey

रजत दलाल और चाहत पांडे, फोटो- इंस्टाग्राम

The 50 और 'बिग बॉस 18' में रजत दलाल और चाहत पांडे की केमिस्ट्री पर चल रही अफवाहों को रजत ने चुप्पी तोड़ी है. जानें उन्होंने क्या कहा और 'बहन' वाले कमेंट के पीछे की कहानी क्या है.

विज्ञापन

The 50: ‘बिग बॉस 18’ में आने के बाद से, रजत दलाल और चाहत पांडे लगातार चर्चा में बने हुए हैं. उनकी स्क्रीन पर केमिस्ट्री ने दर्शकों में अटकलें बढ़ा दी हैं और कई लोगों ने सोचना शुरू कर दिया कि उनके बीच दोस्ती से कहीं ज्यादा कुछ है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने दोनों के नामों को जोड़कर #Rahat टैग बना दिया है और कई फैन पेज भी बन गए हैं.

हालांकि, रजत और चाहत दोनों ने बार-बार साफ किया है कि वे किसी रोमांटिक रिलेशन में नहीं हैं. ‘द 50’ खत्म होने के बाद, हाल ही में एक इंटरव्यू में रजत ने खुलकर दोनों के बीच के रिलेशन पर बात की. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

डेटिंग अफवाहों पर रजत का जवाब

द फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए रजत ने कहा, “चाहत लगभग 10वें या 12वें दिन एलिमिनेट हो गईं, मुझे ठीक से पता नहीं है. मैं शो से बहुत बाद में निकला. तब तक, चाहत और मेरे आस-पास की कहानी पहले ही खत्म हो चुकी थी और फोकस रजत VS प्रिंस एंगल पर ज्यादा शिफ्ट हो गया था. जिस समय मैं शो में एक्टिव था मेरी स्क्रीन प्रेजेंस, मेरी स्टोरीलाइन दूसरी बड़ी बातें थीं और चाहत उसका बस एक छोटा सा हिस्सा थीं. प्रिंस एंगल बहुत बड़ा हो गया था. अगर चाहत वाली बात मेन कहानी होती, तो शायद मेरे पास इसके बारे में कहने के लिए और भी कुछ होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.”

उन्होंने आगे कहा, “जहां तक ​​चाहत और मेरी बात है, हमारे बीच कभी कुछ रोमांटिक नहीं रहा. उसने यह कई बार कहा है और मैंने भी. लोगों को हमारी केमिस्ट्री पसंद है और यह अच्छी बात है. यह बस नैचुरल है न तो वह और न ही मैं जानबूझकर कुछ कर रहे हैं. हम ऐसे ही हैं. लेकिन इसके अलावा, हम सिर्फ दोस्त हैं. इससे ज्यादा कुछ नहीं.”

बहन वाले कमेंट पर दी सफाई

रजत ने उस वीडियो के बारे में भी बताया जिसमें उन्होंने चाहत को ‘बहन’ कहा था. उन्होंने कहा, “मैंने उसे कभी अपनी बहन नहीं कहा. अगर चाहत ने ऐसा कहा है, तो मुझे दिखाओ कहां और अगर उसने ऐसा कहा है, तो तुम्हें उससे ही इस बारे में पूछना चाहिए. मैं चाहत को अपनी बहन नहीं मानता, न ही मैं उसे उस तरह से बुलाता हूं. लेकिन हां, एक समय ऐसा था जब चीजों को लेकर बहुत ज्यादा बेवजह की नफरत फैल रही थी और बस यह पक्का करने के लिए कि कोई भी कुछ गलत न कहे या अपनी हद पार न करे, मैंने ही वह बात कही थी ताकि कोई भी बेवजह दखल न दे. सच कहुं तो, शो के बाद मैं चाहत से ठीक से मिला भी नहीं हूं. बिग बॉस के बाद मैं उससे पहली बार ‘द 50’ पर मिला.”

यह भी पढ़ें: Mardaani 3 OTT Release: 93 लापता लड़िकियों का केस सॉल्व करेगी शिवानी शिवाजी रॉय, ‘मर्दानी 3’ की OTT रिलीज डेट हुई आउट

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola