Mardaani 3 OTT Release: 93 लापता लड़िकियों का केस सॉल्व करेगी शिवानी शिवाजी रॉय, 'मर्दानी 3' की OTT रिलीज डेट हुई आउट

मर्दानी 3 OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम
Mardaani 3 OTT Release: रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 27 मार्च 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी. ऐसे में रिलीज से पहले जानिए कहानी, कास्ट और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
Mardaani 3 OTT Release: रानी मुखर्जी की दमदार फिल्म ‘मर्दानी 3’ अब OTT पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है. Netflix ने पोस्टर शेयर कर अनाउंस किया है कि यह फिल्म 27 मार्च 2026 से स्ट्रीम होगी. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “अपराधियों के बुरे दिन शुरू, शेरनी शिकार करने आ रही है.”
जो दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, उनके लिए यह अब घर बैठे इस क्राइम थ्रिलर को देखने का शानदार मौका है. आइए, फिल्म देखने से पहले इसकी कहानी और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
यहां देखें नेटफ्लिक्स की अनाउंसमेंट पोस्ट-
बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

30 जनवरी को रिलीज होने के बाद फिल्म ने सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. दर्शकों और क्रिटिक्स से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. भारत में फिल्म ने लगभग ₹51.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि दुनिया भर में इसकी कमाई करीब ₹76.20 करोड़ रही.
भले ही यह साल की सबसे बड़ी हिट साबित नहीं हुई, लेकिन 2026 की औसत (एवरेज) प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में इसकी गिनती की जा रही है. अब थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद इसका OTT प्रीमियर हो रहा है, जिससे उम्मीद है कि फिल्म और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी.
फिल्म की कहानी क्या है?
इस बार ‘मर्दानी 3’ की कहानी पहले से ज्यादा गंभीर और डार्क है. फिल्म में अचानक 93 लड़कियां गायब हो जाती हैं, जिससे पूरे शहर में डर और दहशत फैल जाती है. इस बड़े और खतरनाक मामले की जांच शिवानी शिवाजी रॉय करती हैं, जो अब एक सीनियर पुलिस अफसर हैं.
जांच में पता चलता है कि इन गायब लड़कियों के पीछे ‘अम्मा’ नाम की एक महिला और उसका भिखारी माफिया नेटवर्क है, जो लड़कियों का अपहरण कर उन्हें तस्करी के लिए बेचता है. जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ता है, कहानी भारत से बाहर श्रीलंका तक पहुंच जाती है, जिससे फिल्म और भी दिलचस्प बन जाती है.
‘मर्दानी 3’ स्टार कास्ट
फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आती हैं. उनके साथ मल्लिका प्रसाद विलेन ‘अम्मा’ के किरदार में दिखती हैं, जबकि जानकी बोडीवाला कांस्टेबल फातिमा के रोल में हैं. इसके अलावा जिस्शु सेनगुप्ता, इंद्रनील भट्टाचार्य और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.
क्यों देखें फिल्म?
यह फिल्म एक मजबूत महिला पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाती है, जिसमें एक्शन, सस्पेंस और इमोशन का अच्छा मेल है. अगर आपको क्राइम थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी और अब इसे आप आसानी से OTT पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Netflix Global Trending: Netflix ग्लोबल टॉप 10 में टॉप 3 पर छाई हिंदी और तमिल फिल्में, जानिए कैसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




