Ramgarh: महाअष्टमी जुलूस में जय श्री राम के नारों से गूंजा पतरातू, निकाला गया विशाल जुलूस

महाअष्टमी पर निकाली गई झांकी
Ramgarh: पतरातू में महा अष्टमी के दिन गुरुवार को भव्य जुलूस निकाला गया. लोगों ने जय श्रीरामके नारे लगाए. काफी संख्या में श्रद्धालु हाथ में महावीरी पताका लिए जुलूस में शामिल थे. श्रीराम जानकी मंदिर से निकला जुलूस पूरे क्षेत्र में भ्रमण के बाद फिर मंदिर पहुंचा.
Ramgarh (पतरातू): रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को महाअष्टमी के दिन पतरातू क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिला. पतरातू रामनवमी पूजा महासमिति की ओर से आकर्षक झांकियों के साथ विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें जय श्री राम और जय बजरंगबली के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. जुलूस की शुरुआत पतरातू स्थित राम जानकी मंदिर से हुई और मेन रोड, स्टेशन रोड, शहीद भगत सिंह चौक, ब्लॉक मोड़ होते हुए जुलूस वीना टॉकीज तक पहुंचा.
इसके बाद पुनः मंदिर परिसर लौटकर जुलूस का समापन किया गया. जुलूस में शामिल युवाओं ने लाठी, डंडे, तलवार और भाले के साथ पारंपरिक करतब का प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.जुलूस का मुख्य आकर्षण राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान एवं राक्षसों की जीवंत झांकियां रहीं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े.
जुलूस में ये लोग थे शामिल
जुलूस के सफल संचालन में समिति अध्यक्ष निशि पांडे सहित शशि पाठक, मुखिया गिरीजेश कुमार, उदय अग्रवाल, मनोज साव, महानंद सिंह, विजय पाठक, राकेश चौहान, महेंद्र गोप, सुभाष साव, सागर कुमार, वसंत ठाकुर, कुलेश्वर साव, नारायण प्रसाद, कर्मा साहू, रामजी सोनी, रवि दत्ता, सुशील सिंह, रामप्रवेश विश्वकर्मा, राजेश राणा, हर्ष कुमार, पुनीत पाठक, दिगंबर सिंह, अवधेश सिंह, ज्योति गुप्ता, डॉ एसके विश्वास, शरदेंदु सिंह, गणेश स्वर्णकार सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे.
जुलूस के पूर्व समाजसेवी निशि पांडे द्वारा समिति सदस्यों को पहचान पत्र प्रदान करते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. पूरे आयोजन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद था.
ये भी पढ़ें…
साहिबगंज के बाद धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में हड़कंप
रामनवमी के जुलूस के दौरान रांची में नहीं कटेगी बिजली, इन हेल्पलाइन नंबरों पर कर सकते हैं फोन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




