रजरप्पा में भीम आर्मी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, संदीप कुमार बोले- सामाजिक भेदभाव से आजादी जरूरी

Updated:
विज्ञापन

भीम आर्मी के सदस्य

रजरप्पा में भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राष्ट्र की एकता व संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

रजरप्पा: भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) रामगढ़ जिला समिति की ओर से शनिवार को कोठार में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करने के बाद ध्वजारोहण के साथ हुई. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया.

सामाजिक समानता के लिए प्रयास का आह्वान

मौके पर जिला अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि देश को आजादी मिले 80 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन दलित एवं वंचित समाज को आज भी छुआछूत, भेदभाव और शोषण से पूर्ण आजादी नहीं मिल पायी है. उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता और सम्मान के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा. उन्होंने लोगों से संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता और न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की.

कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला सचिव धनेश्वर राम, महासचिव नंदकिशोर दास, तेजु रविदास, महेंद्र दास, संतोष रविदास, करण रविदास, विनय रविदास, किशोर रविदास, समाजसेवी सहदेव राम, अनीता मुंडा, सुरेंद्र रविदास, सुरेश रविदास, प्रदीप रविदास, जगदीश रविदास, बजरंग राम, सागर कुमार, लखिन्द्र रविदास और अजय रविदास सहित कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
शुभम राय

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola