रामगढ़ में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में किस स्कूल ने मारी बाजी? जानें कौन विद्यालय बना विजेता

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 14 आर-3 कार्यक्रम में शामिल क्लब के पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित अंतर विद्यालय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

रामगढ़: इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम व सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतर विद्यालय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में रामगढ़ क्षेत्र के सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी.

विज्ञापन

प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रथम, श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल द्वितीय व राधा गोविंद पब्लिक स्कूल व एसवीडी पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय रहे. कंसोलेशन प्राइज श्री कृष्ण विद्या मंदिर व स्कॉलर हाई स्कूल को दिया गया. संचालन हरमीत कौर व अविनाश कौर ने किया. निर्णायक आकांक्षा सिंह व अभय पॉल रहे. उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

मौके पर सचिव नवलजीत कौर, शर्मिष्ठा दत्ता, जसविंदर होरा, प्रियंका जैन, नीरू साहनी, मेघा बागड़िया, अनुराधा श्रॉफ, नमिता श्रॉफ, जसप्रीत कौर, जसमीत सोनी, रेणु मेवाड़, विजया अयंगर, मनवीर सोनी, पिंकी गांधी, अविनाश कौर, हरमीत कौर समेत क्लब की अन्य सदस्य मौजूद थीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola