खनिज संशोधन विधेयक-2026 का रामगढ़ में विरोध, विधायक ममता देवी ने कहा- 'झारखंड के हितों...'

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 14 आर-2 विधायक ममता देवी फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ विधायक ममता देवी ने केंद्र के खनिज संशोधन विधेयक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्य और जनता का पहला अधिकार है।

विज्ञापन

रामगढ़: रामगढ़ विधायक ममता देवी ने केंद्र सरकार के खनिज संशोधन विधेयक-2026 का विरोध करते हुए इसे राज्यों के अधिकार, वित्तीय स्वायत्तता और संघीय ढांचे पर सीधा हमला बताया है. उन्होंने कहा कि झारखंड की अर्थव्यवस्था खनिज संपदा से जुड़ी है और खनिज संसाधनों पर झारखंड तथा यहां की जनता का पहला अधिकार होना चाहिए.

विज्ञापन

राज्य सरकार ने झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड टैक्स अधिनियम, 2024 के माध्यम से राज्य के हित और राजस्व को सुरक्षित करने का प्रयास किया था. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों को सीमित करने की कोशिश कर रही है. ममता देवी ने कहा कि झारखंड पर आर्थिक चोट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

केंद्र सरकार की इस कोशिश का कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी. जरूरत पड़ने पर राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकारों और हितों से कोई समझौता नहीं किया जायेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola