रामगढ़ में चोरी करने पहुंचे थे दो शातिर अपराधी, पुलिस ने घर घेरकर दबोचा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला के हेसापोड़ा में चोरी की कोशिश करते हुए दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों पर झारखंड और ओडिशा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

गोला: हेसापोड़ा के ब्राह्मण टोला में गुरुवार की रात चोरी की कोशिश कर रहे दो शातिर अपराधियों को गोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत रामगढ़ को सूचना मिली थी कि रात करीब 1:30 बजे स्वरूप पंडा और सोमनाथ पंडा के घर में चोर घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस निरीक्षक गोला अंचल पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गयी. पुलिस टीम ने दोनों घरों की घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्वी सिंहभूम के परसुडीह थाना क्षेत्र के कोचाकोली निवासी शाहील गंगराई उर्फ पिंटु और ओडिशा के झासुगुड़ा निवासी कार्तिक मांझी के रूप में हुई है.

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को देखकर कार्तिक मांझी घर की चहारदीवारी से गिरकर घायल हो गया, जिसका इलाज सीएचसी गोला में कराया गया. पुलिस के अनुसार दोनों ने पूछताछ में कई स्थानों पर चोरी, डकैती, लूट व गृहभेदन की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है.

शाहील के खिलाफ झारखंड एवं ओडिशा में नौ और कार्तिक के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं. इनके पास से एक लोहे का गैंता, दो कब्जे, टूटा ताला व दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किये गये हैं. छापामारी दल में गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पैंथर मोबाइल दस्ता शामिल था.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola