रामगढ़ में 15 अगस्त का पूरा कार्यक्रम जारी, जानें झंडोत्तोलन, मार्च पास्ट से सांस्कृतिक कार्यक्रम तक का टाइमटेबल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ छावनी परिषद द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। ब्रिगेडियर सजेश बाबू पीजी फुटबॉल मैदान में ध्वजारोहण करेंगे।

विज्ञापन

रामगढ़: छावनी परिषद रामगढ़ कार्यालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्रीड़ा स्थल (फूटबॉल मैदान) में समारोह आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम में छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सजेश बाबू पीजी सुबह 9:30 बजे झंडोत्तोलन करेंगे.

विज्ञापन

सुबह 9:35 बजे छावनी बालिका मध्य विद्यालय रामगढ़ के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जायेगा. 9:40 बजे विद्यालयों के बच्चों व मिलिट्री बैंड द्वारा मार्च पास्ट किया जायेगा. 9:50 बजे विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. सुबह 10:15 बजे ब्रिगेडियर सजेश बाबू पीजी द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश दिया जायेगा.

इसके बाद छावनी परिषद रामगढ़ के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया जायेगा. 10:25 बजे विद्यार्थियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया जायेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola