80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा चितरपुर, विधायक ममता देवी ने युवाओं से की खास अपील
स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन करती विधायक ममता देवी| प्रभात खबर
रामगढ़ के चितरपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विधायक ममता देवी ने ध्वजारोहण कर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया. उन्होंने युवाओं से देश के विकास में योगदान देने की अपील की.
चितरपुर: रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया.चितरपुर इंटर कॉलेज में शासी निकाय की अध्यक्ष सह विधायक ममता देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. झंडोत्तोलन के बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों को नमन किया.
विधायक ने कहा कि देश को आजादी अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है. उनके त्याग और बलिदान को देशवासी हमेशा याद रखेंगे. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी बोध कराती है.
उन्होंने कहा कि आज देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी समाज और वर्ग के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा. आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करते हुए देश के विकास में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने युवाओं से देश के महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की.
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. मौके पर रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, दीपक मिंज, प्राचार्य रणवीर कुमार, कांग्रेस नेता शहजादा अनवर, चंद्रशेखर पटवा, चित्रगुप्त महतो, योगेश महतो सहित शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By वैभव विक्रम
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









