लगन व इच्छाशक्ति से समाज का होगा विकास
Updated at : 09 Jul 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा का 5वां सम्मेलन, महेश पोद्दार ने कहा नये अध्यक्ष को एक माह में कमेटी का विस्तार कर सूची भेजने का आदेश वैश्यों को राजनीति में आकर देशसेवा में सहयोग करना होगा महात्मा गांधी, भामा शाह, बिड़ला आदि की जीवनी से प्रेरणा लें समाज के युवा चाईबासा : वैश्य परिवार शुरू से […]
विज्ञापन
झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा का 5वां सम्मेलन, महेश पोद्दार ने कहा
नये अध्यक्ष को एक माह में कमेटी का विस्तार कर सूची भेजने का आदेश
वैश्यों को राजनीति में आकर देशसेवा में सहयोग करना होगा
महात्मा गांधी, भामा शाह, बिड़ला आदि की जीवनी से प्रेरणा लें समाज के युवा
चाईबासा : वैश्य परिवार शुरू से धन व मंच की व्यवस्था करता आ रहा है. अब हमें राजनीति में आकर देशसेवा में सहयोग करने के आगे आना होगा. सरकारी नौकरी से ज्यादा वैश्य समुदाय रोजगार के अवसर प्रदान कर सकता है. उक्त बातें राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहीं. वे शनिवार को चाईबासा रवींद्र भवन में झारखंड वैश्य संघर्ष मोरचा पश्चिमी सिंहभूम के पांचवें सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने महात्मा गांधी, भामा साह, बिड़ला आदि की जीवनी वैश्य परिवारों को बताने व उनके कार्यों से प्रेरणा लेने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि लगन और इच्छाशक्ति से समाज आगे बढ़ेगा. इसके पूर्व अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
विशिष्ट अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साहु ने कहा कि झारखंड वैश्य आयोग का गठन के समय से 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग हो रही है. सभी एकजुट होकर आरक्षण के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करना होगा.
केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंचानन साहु ने कहा कि वैश्य एकता ही सफलता का दूसरा नाम है. सम्मेलन को केंद्रीय प्रवक्ता प्रो सूरज नंदन गुप्ता, अरुण उर्फ पप्पू गुप्ता, संरक्षक मदनलाल गुप्ता, केपी साव, आनंद बिहारी साव, नंदकुमार साव, प्रदीप पसारी, सौरभ साहु आदि ने संबोधित किया. सम्मेलन में सुनील प्रसाद साव ने मोरचा के कार्यक्रम की जानकारी दी. इस अवसर पर अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. पुरानी कमेटी भंग, नयी कमेटी में अध्यक्ष बने सुनील : सम्मेलन में पुरानी कमेटी भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से सुनील प्रसाद साव को दोबारा झारखंड वैश्य संघर्ष मोरचा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. चुनाव पर्यवेक्षक चक्रधरपुर के विनोद साव थे. श्री साव ने नये जिलाध्यक्ष श्री साव को एक माह में जिला कमेटी का गठन कर सूची केंद्रीय कमेटी को भेजने का निर्देश दिया. संचालन अनंत विश्वकर्मा, स्वागत भाषण कैलाश गुप्ता, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दिलीप राम ने किया. इस अवसर पर राजीव कुमार, प्रभात दोदराजका, मनोज साव, नवीन गुप्ता, मनीष राम, शशिकांत प्रसाद, विकास साव, दीपेंद्र प्रसाद, कौशल्या देवी, उषा देवी, अनिता विश्वकर्मा समेत काफी संख्या में वैश्य समुदाय के महिला-पुरुष उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




